{"_id":"5e4c4cd88ebc3ef2755d6939","slug":"13-buddhist-monks-going-to-pakistan-stopped-in-barmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थानः पाकिस्तान जा रहे 13 बौद्ध भिक्षुओं को बाड़मेर में रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थानः पाकिस्तान जा रहे 13 बौद्ध भिक्षुओं को बाड़मेर में रोका
Wed, 19 Feb 2020 02:15 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 19 Feb 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के बाड़मेर से पाकिस्तान सीमा में प्रवेश की चाहत रखने वाले 13 बौद्ध भिक्षुओं को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रोक लिया गया। वैश्विक शांति मिशन के तहत बौद्ध भिक्षुओं का यह दल थाईलैंड से फ्रांस की यात्रा पर है। शांति मिशन के तहत यह दल भारत पहुंचा है और मुनाबाओ के रास्ते पाकिस्तान जाना चाहता था।
विज्ञापन
बाड़मेर पुलिस ने बताया कि विदेशी नागरिकों के इस दल को राजस्थान के मुनाबाओ के रास्ते पाकिस्तान जाने की इजाजत नहीं दी गई। दल को पाकिस्तान जाने से रोक दिया गया। बौद्ध भिक्षुओं के पास भारत और पाकिस्तान का वैध वीजा है। अब यह दल अमृतसर स्थित अटारी के रास्ते पाकिस्तान के वाघा सीमा में प्रवेश करेगा।
विज्ञापन