12 डिब्बे पीछे छोड़ भागी ट्रेन
(फाईल फोटो)
अजमेर-जयपुर के बीच किशनगढ़ के पास दौड़ती जयपुर-भोपाल इंटरसिटी ने बीच में ही 12 डिब्बे छोड़ दिए और बचे दस डिब्बों को लेकर आगे बढ़ गई।
इंजन से सभी डिब्बों को जोड़ने वाली कपलिंग टूट जाने से ऐसा हुआ। हालांकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। इस घटना के चलते ट्रेन ढाई घंटे लेट हो गई।
जयपुर की ओर बढ़ रही थी ट्रेन
ट्रेन किशनगढ़ रेलवे स्टेशन से चली थी और जयपुर की ओर बढ़ रही थी। थोड़ी
दूर चलते ही कपलिंग टूटने से चालक और यात्रियों को झटका महसूस हुआ। दस
डिब्बे इंजन के साथ आगे बढ़ गए और बचे 12 डिब्बे धीरे-धीरे रुक गए।
रुके
डिब्बों के यात्री जब नीचे उतरे, तो तब उन्हें पता चला। वहीं, चालक ने
अधिकारियों को इसकी सूचना दी। मौके पर अधिकारी पहुंचे और उन्होंने दूसरे
इंजन की मदद से तिलोनिया स्टेशन पर बचे डिब्बे पहुंचाए और नई कपलिंग लगाकर
ट्रेन रवाना की