फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   11 thousand KV high tension electric wire fell on moving bike in Jhunjhunu; Boy girl riding bike burnt alive

Jhunjhunu: सिंघाना में चलती बाइक पर गिरा 11 हजार केवी का हाईटेंशन बिजली तार; बाइक सवार युवक-युवती जिंदा जले

Sat, 07 Oct 2023 08:14 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 07 Oct 2023 08:14 AM IST
सार

Jhunjhunu Accident: झुंझुनू में एक युवक अपनी बहन की सहेली को छोड़ने उसके गांव जा रहा था कि रास्ते में 11 हजार केवी बिजली के तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी बाइक में आग लग गई और दोनों की जिंदा जलने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

11 thousand KV high tension electric wire fell on moving bike in Jhunjhunu; Boy girl riding bike burnt alive
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के झुंझुनू जिले के सिंघाना थाना इलाके के चितोसा-पुहानिया मार्ग पर 11 हजार किलो वोल्ट का तार एक बाइक पर गिरने से उसपर सवार युवक-युवती की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद जिसने भी यह खौफनाक मंजर देखा वह सिहर उठा।



जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवती अपने परिचित के साथ चितोसा से पुहानिया जा रही थी। रास्ते में दोनों 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी बाइक में आग लग गई और दोनों मौके पर ही जिंदा जल गए। घटना की सूचना पर पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई।


घर पहुंचने से एक किलोमीटर पहले ही हुआ हादसा
बुहाना डीएसपी गोपाल सिंह ने बताया कि मृतक प्रवीण (20) पुत्र देवेंद्र सिंह चितोसा का रहने वाला है। मृतका रवीना (20) पुत्री राजेंद्र पुहानिया की रहने वाली है। रवीना शुक्रवार दोपहर अपनी सहेली से मिलने के लिए चितोसा गांव आई थी। शाम होने पर उसकी सहेली ने अपने भाई से रवीना को उसके गांव छोड़कर आने के लिए कहा। इसके बाद प्रवीण शाम करीब छह बजे बाइक पर रवीना को लेकर कच्चे रास्ते से पुहानिया जा रहा था। जब प्रवीण और रवीना चितोसा और पुहानिया के बीच कच्चे रास्ते पर पहुंचे। वहां 11 केवी बिजली सप्लाई का तार टूटा हुआ पड़ा था, जिसमें बाइक उलझने से करंट आ गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इस दौरान करंट लगने से प्रवीण और रवीना की मौके पर ही मौत हो गई। रास्ता सुनसान होने के कारण कोई बचाने भी नहीं आया। ग्रामीण दूर से धुआं उठता देख वहां पहुंचे। इस दौरान मौके पर आसपास के लोग भी पहुंचे। फिर उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। चितोसा से पुहानिया की दूरी पांच किलोमीटर है। इस दौरान चार किलोमीटर का कच्चा रास्ता है। पुहानिया से एक किलोमीटर पहले ये हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि प्रवीण अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता देवेंद्र मजदूरी करते हैं। रवीना, प्रवीण की बहन पुष्पा से मिलने के लिए चितोसा आई हुई थी। वहीं, रवीना के पिता राजेंद्र मजदूरी करते हैं। रवीना दिल्ली पुलिस में भर्ती के लिए चिड़ावा में कोचिंग कर रही थी। रवीना का एक छोटा भाई है।

‘बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ हादसा’
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले काफी समय से बिजली सप्लाई लाइन के तार लटके हुए थे, जिनको ठीक करने के लिए ग्रामीणों ने विभाग को कई बार कहा था। लेकिन विभाग की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतकों के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग भी की है।


ग्रामीणों ने बताया कि मृतक रवीना और प्रवीण दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। सूचना पर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को खेतड़ी नगर की केसीसी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जहां शनिवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed