फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   106 boxes of explosives seized from Tok Dooni police station area, two accused arrested

Tonk: DST टीम की बड़ी कार्रवाई, दूनी थाना इलाके से 106 पेटी विस्फोटक जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 13 Jun 2023 08:07 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 13 Jun 2023 08:07 AM IST
सार

DST टीम ने दूनी थाना इलाके से भारी मात्रा में 106 पेटी विस्फोटक जब्त किया है। इनमें जिलेटिन की छड़ें और डेटोनेटर पाए गए हैं। ये विस्फोटक अवैध खनन में काम लिया जाना था। पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
106 boxes of explosives seized from Tok Dooni police station area, two accused arrested
विस्फोटक से भरा वाहन। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

टोंक जिले में पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज की गठित जिला स्पेशल टीम ने दूनी पुलिस थाना इलाके में खनन माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जिला स्पेशल टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई को अंजाम देकर विस्फोटकों से भरी गाड़ी जब्त की है। इसमें जिलेटिन की छड़ों, डेटोनेटर सहित अन्य विस्फोटक सामग्री से भरे 106 कार्टून जब्त किए गए हैं। साथ ही दो आरोपियों सांवरलाल कुमावत निवासी फूलियाकलां जिला भीलवाड़ा और रामदेव लोधा निवासी दूनी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


फिलहाल पुलिस के अधिकारी आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। प्राथमिक पूछताछ में बरामद विस्फोटक लाइसेंसधारी मेग्जिन फर्म का बताया जा रहा है। जिसे बारिश के चलते निर्धारित जगह के स्थान पर नहीं रख कर अन्य ठिकाने पर रख दिया गया था। फिलहाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा राकेश बैरवा पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं और पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed