{"_id":"630512a7bee8972ecc7671ea","slug":"10-year-old-girl-raped-by-young-man-in-churu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 10 साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म, बेटी को घर में अकेला छोड़कर दूध लेने गई थी मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 10 साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म, बेटी को घर में अकेला छोड़कर दूध लेने गई थी मां
Tue, 23 Aug 2022 11:17 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:17 PM IST
सार
पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
जालंधर में बच्ची के साथ दुष्कर्म।
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के चूरू जिले के दुधवाखारा थाना इलाके में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची की मां बेटी के लिए दूध लेने गई थी। इस दौरा आरोपी ने बच्ची को घर में अकेला देखकर वारदात को अंजाम दिया। कुछ देर बाद मां वापस घर पहुंची तो आरोपी युवक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था और बच्ची रो रही थी।
विज्ञापन
पुलिस को दी अपनी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि बीती 21 अगस्त को वह अपनी 10 साल की बेटी के साथ अपने भाई और भाभी के घर गई थी। इस दौरान उसका भाई और भाभी खेत में चले गए, वह अपनी बेटी के साथ घर पर अकेली थी।
विज्ञापन
दोपहर के समय में वह अपनी बेटी को घर में छोड़कर पास में ही दूध लेने चली गई। करीब आधे घंटे के बाद जब वह दूध लेकर वापस लौटी को उसे बेटी के रोने की आवाज सुनाई दी। वह दौड़कर घर पहुंची तो उसने देखा कि जयप्रकाश नाम का युवक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था।
विज्ञापन
बच्ची की मां को देखकर आरोपी घबरा गया और किसी को कुछ नहीं बताने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। आरोपी ने पीड़िता से कहा कि अगर किसी को कुछ बताया तो जान से मार दूंगा। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने भाई और भाभी को दी। जिसके बाद थाने पहुंचकर आरेपी जयप्रकाश के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।