फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   10 times fine for travelling without ticket in rajasthan roadways buses

राजस्थान: बसों में बिना टिकट यात्रा करने पर लगेगा 10 गुना जुर्माना, अगले सप्ताह विधानसभा से पास होगा विधेयक

Fri, 10 Sep 2021 02:28 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 10 Sep 2021 02:28 PM IST
सार

राजस्थान सरकार ने रोडवेज की बसों में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है। बेटिकट रोडवेज बसों में यात्रा करने पर अब दो हजार रुपये तक वसूली की जाएगी। 

विज्ञापन
10 times fine for travelling without ticket in rajasthan roadways buses
राजस्थान रोडवेज की बस - फोटो : फाइल चित्र

विस्तार

राजस्थान रोडवेज बसों में बिना टिकट यात्रा करना अब भारी पड़ेगा। यात्रा के दौरान टिकट नहीं होने पर 10 गुना तक जुर्माना वसूला जाएगा। यह जुर्माना अधिकतम 2 हजार रुपए तक होगा, इससे ज्यादा नहीं होगा। जुर्माना बढ़ाने के लिए रोडवेज के 1975 के एक्ट में संशोधन किया गया है। विधानसभा में गुरुवार को राजस्थान राज्य पथ परिवहन सेवा (बिना टिकट यात्रा-निवारण) (संशोधन) विधेयक पेश किया गया। अगले सप्ताह विधानसभा में इस विधेयक पर चर्चा होगी, जिसके बाद इसे पारित किया जाएगा। विधानसभा में बिल पारित होने के बाद राज्यपाल की मंजूरी मिलते ही जुर्माना बढ़ाने के प्रावधान लागू हो जाएंगे।

विज्ञापन


अब 10 गुना होगा जुर्माना
रोडवेज बसों में बिना टिकट यात्रा करने पर अभी तक एक साइड के किराए का पांच गुना जुर्माना वसूला जाता रहा है। इसे बढ़ाकर अब 10 गुना कर दिया जाएगा। अधिकतम 2 हजार रुपए तक जुर्माना वसूला जा सकेगा। 
विज्ञापन


बेटिकट यात्रियों से रोडवेज को भारी नुकसान
राज्य सरकार ने यह फैसला बिना टिकट यात्रा करने वाले लोगों को देखते हुए उठाया है। अभी लोग बिना टिकट बसों में घड़ल्ले से यात्रा कर रहे हैं। बेटिकट यात्रियों पर नियंत्रण के लिए जुर्माना बढ़ाया जा रहा है। राजस्थान रोडवेज पिछले कई साल से लगातार घाटे में चल रही है, इसलिए रेवेन्यू बढ़ाने के लिए सरकार ने संशोधन विधेयक पेश किया है। इसके अलावा कोरोना काल में बसें बंद होने से भी रोडवेज को भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed