फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   loot in chamunda mata temple

मंदिर को भी नहीं छोड़ा लुटेरों ने

Wed, 06 Aug 2014 08:40 AM IST
Updated Wed, 06 Aug 2014 08:40 AM IST
विज्ञापन
loot in chamunda mata temple
राजस्थान में लुटेरों ने मंदिर को भी अपनी लूट का शिकार बना डाला। भीलवाड़ा जिले में कुंवाड़ा गांव स्थित सौ साल पुराने चामुंडा माता मंदिर करीब 100 साल पुराना है, जिसे रविवार रात लुटेरों ने अपना निशाना बनाया। लुटेरों ने यहां के पुजारी को बंधक बनाकर 10 लाख रुपए का सोना लूटा। यहां तक कि लुटेरों ने जाते-जाते पुजारी के कानों से सोने के कुंडल भी खींच कर निकाल लिए। सुभाष नगर थाने में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज हो गई है। मामले को लेकर आस-पास के लोगों में खौफ है।
विज्ञापन

तीन नकाबपोशों ने दिया लूट को अंजाम

loot in chamunda mata temple
रिपोर्ट के अनुसार लुटेरों की संख्या तीन थी। चेहरा न दिखे इसलिए वे नकाब पहने हुए थे। लुटेरों ने पहले तो पुजारी के हाथ-पांव बांधे और तसल्ली से दो घंटे तक मंदिर की अच्छी तरह से तलाशी ली। घटना से स्थानीय लोगों में खौफ और रोष दोनों फैल गए। सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर के आस-पास भीड़ लगी रही। नाराज निवासियों ने मंदिर के बाहर जाम भी लगाया, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर खुलावा। इधर, पुलिस जांच में जुट गई है और स्थानीय निवासियों को शीघ्र अपराधियों को पकडऩे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed