{"_id":"58c8db5b4f1c1bb76032b08b","slug":"young-man-stabbed-to-death-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों को छेड़ने से रोका तो मनचलों ने चाकू से गोद डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कियों को छेड़ने से रोका तो मनचलों ने चाकू से गोद डाला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 15 Mar 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा के महावीर नगर थाना इलाके में धुलंडी के दिन एक युवक को कुछ समाजकंटकों ने चाकू से गोद डाला और उसकी हत्या कर दी जिसमें दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनपर हत्या का केस दर्ज किया है।
एसपी सवाई सिंह गोदारा ने बताया कि विनोबा भावे नगर का रहना वाला लोकेश कुमावत अपने दोस्तों के साथ धुलंडी के दिन दोपहर को छत पर बैठा था वहीं पास ही में करीब एक दर्जन से ज्यादा लड़के शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे थे और पड़ोस की छतों पर बैठी युवतियों की तरफ देखकर अभद्र इशारे कर रहे थे। इतने में लोकेश अपने दो साथियों रोहित और मनीश के साथ उन्हें समझाने के लिए पहुंचा लेकिन तब तक वो लड़के वहां से चले गए थे।
कॉलोनी में ही स्थित पार्क में लोकेश रोहित और मनीश को उन लड़कों में से 2 लड़के नजर आए जिनसे उनकी पार्क में ही कहासुनी हो गई बाद में दोनों लड़के वहां से चले गए और इतने में ही वो फिर से चाकुओ,तलवारों से लैस होकर वापस आ गए और लोकेश,रोहित और मनीश पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमलावरों ने लोकेश को चाकू से गोद डाला वहीं मनीश और रोहित को बुरी तरह घायल कर दिया और भाग गए। स्थानीय निवासियों की मदद से तीनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां लोकेश ने दम तोड़ दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के बयान के आधार पर मुख्य आरोपी संजय मेवाड़ा और उसके सभी साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि कोटा में पिछले एक सप्ताह में यह तीसरी हत्या की वारदात है।