{"_id":"58bcfe824f1c1be25ee7ed93","slug":"mla-challange-the-pm-after-the-statement-of-wrung-the-neck-of-policeman","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक ने दी मोदी को चुनौती, जहाज को नहीं उतरने देंगे कोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक ने दी मोदी को चुनौती, जहाज को नहीं उतरने देंगे कोटा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 06 Mar 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
भवानी सिंह राजावत
देश और प्रदेश की भाजपा सरकार के लिए उसके अपने ही विधायक परेशानी खड़ा करते रहें है। ताजा मामले में कोटा के लाडपुरा से विधायक भवानी सिंह राजावत ने अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ही चुनौती दे डाली है। विधायक का कहना है कि वे मोदी के एयरक्राफ्ट को कोटा में नहीं उतरने देंगे। भाजपा के ये बड़बोले विधायक रविवार को जब पोस्ट आॅफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र के शुभारंभ पर पहुंचे तब काफी गुस्से में नजर आए।
उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से कहा कि पासपोर्ट बनवाकर करोगे क्या जब कोटा में एयरपोर्ट ही नही है। उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा कि वे यहां किसी भी वीआईपी के एयरक्रॉफ्ट को उतरने नहीं देंगे चाहें वह मोदी की ही क्यों ना हों। राजावत को विवादों में रहना पंसद है। इससे पूर्व वह भाजपा की ही विधायक चन्द्रकांता मेघवाल और स्थानीय पुसिल के मध्य हुए विवाद में कह चुके है कि अगर वह घटनास्थल पर होते तो पुलिसवालों की गर्दन मरोड़ देते।
सेवा केन्द्र के शुभारंभ के मौके पर कोटा सांसद ओम बिरला भी उपस्थित थे। बिरला का कहना था कि कोटा में एयरपोर्ट की नींव मोदी सरकार के कार्यक्रम में ही रख दी जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि 2018 से कोटा से वायुसेवा प्रारंभ हो जाएगी।