फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Child abuse in kota

कोटा में पांच साल की बच्ची को बनाया हैवानियत का शिकार

Tue, 14 Mar 2017 05:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 14 Mar 2017 05:36 PM IST
विज्ञापन
Child abuse in kota
rape - फोटो : daily mail
कोटा में मोड़क थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपित ने यहां लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार से बालिका का अपहरण किया था।
विज्ञापन


मोड़क पुलिस ने बताया कि कस्बे में सोमवार शाम हाट बाजार लगा था। इसी दौरान फतेहपुर की रहने वाली बालिका अपने पिता के साथ यहां आई थी। बच्ची को अपनी बाइक के पास ही खड़ी करके पिता सब्जी खरीदने चले गए। वापस आने पर उन्हें वहां बालिका नहीं मिली। इस पर बच्ची के पिता ने उसकी आसपास तलाश की। काफी देर बाद भी जब उन्हें अपनी बच्ची नहीं मिली तो मोड़क थाने में पहुंचकर पुलिस को बताया।
विज्ञापन


सूचना पर सतर्क हुए पुलिस बच्ची को तलाश ही रही थी कि एक युवक बच्ची को बेहोशी की हालत में थाने में लेकर पहुंचा। उसने बताया कि उसे यह बच्ची स्टॉक बस्ती में पड़ी मिली थी। थाने में ही बच्ची ने पुलिस को आपबीती बताई तो तुरंत उसका मेडिकल कराने के लिए कोटा के जेके लोन अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। अब पुलिस बच्ची के बताए हुलिये के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश में जुटी है। उधर, मानवता को शर्मशार कर देने वाली घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक चंद्रकांता मेघवाल भी अस्पताल पहुंची और बच्ची के हालचाल पूछे। उन्होंने चिकित्सकों को भी बच्ची की अच्छी तरह देखभाल करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed