{"_id":"651a57e4e0ea0ebbaa05acca","slug":"rahul-gandhi-pay-obeisance-at-naglok-temple-solan-himachal-pradesh-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi: रामलोक मंदिर में माथा टेकने पहुंचे, सोनिया, राहुल और प्रियंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rahul Gandhi: रामलोक मंदिर में माथा टेकने पहुंचे, सोनिया, राहुल और प्रियंका
Mon, 02 Oct 2023 06:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/सोलन
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 02 Oct 2023 06:07 PM IST
सार
राहुल गांधी ने स्वामी अमरदेव के साथ सनातन धर्म और रामायण पर विस्तृत चर्चा की है। रामलोक मंदिर के संस्थापक स्वामी अमरदेव ने बताया कि सोमवार तड़के कांग्रेस पार्टी के तीनों नेता राम लोक मंदिर में पहुंचे।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार सुबह जिला सोलन के साधुपुल स्थित रामलोक मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रामलोक मंदिर में शीश नवाया और हाल ही में बने नागलोक मंदिर के भी दर्शन किए। रविवार को राहुल गांधी ने शिमला पहुंचकर सत्यम शिवम सुंदरम शीर्षक से लेख में हिंदु इतना कमजोर नहीं कि भयवश हिंसा पर उतर आए की बात कही थी।
विज्ञापन
वहीं सोमवार को राहुल गांधी ने स्वामी अमरदेव के साथ सनातन धर्म और रामायण पर विस्तृत चर्चा की है। रामलोक मंदिर के संस्थापक स्वामी अमरदेव ने बताया कि सोमवार तड़के कांग्रेस पार्टी के तीनों नेता राम लोक मंदिर में पहुंचे। हांलाकि उनका यह दौरा गोपनीय रखा गया था। किसी को इनकी सूचना नहीं दी गई थी। इस दौरान राहुल गांधी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वह कुछ देर तक मंदिर परिसर में रुके रहे।
विज्ञापन
रामलोक मंदिर में बने नागलोक के दर्शन के पश्चात राहुल गांधी अमृतसर के लिए रवाना हो गए जबकि जबकि सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वापस छरावड़ा के लिए चली गईं। तीनों कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं ने फिर से मंदिर आने की बात कही। राहुल सुबह करीब सवा सात बजे सड़क मार्ग से होते हुए चंडीगढ़ गए। वहां से हवाई यात्रा से अमृतसर गए। बताया जा रहा है कि उन्होंने स्वर्ण मंदिर में माथा टेका।
विज्ञापन