फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Young man who went by donkey route to France from Kapurthala missing last talk with family six months ago

कपूरथला में परिवार पर दुखों का पहाड़: आठ महीने पहले फ्रांस गया बेटा आज तक नहीं पहुंचा, छह माह से नहीं हुई बात

Mon, 19 Aug 2024 02:00 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 19 Aug 2024 02:00 PM IST
सार

पंजाब से फ्रांस गया एक युवक रास्ते में लापता हो गया। दरअसल युवक को ट्रेवल एजेंटो ने डोंकी रूट से फ्रांस भेजा था, लेकिन अब उसका कोई अतापता नहीं लग पा रहा है। कपूरथला में रहने वाला युवक का परिवार चिंता में डूबा हुआ है।

विज्ञापन
Young man who went by donkey route to France from Kapurthala missing last talk with family six months ago
सागर की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के कपूरथला की सब डिवीजन भुलत्थ से आठ महीने पहले फ्रांस गया 18 वर्षीय युवक लापता है। युवक को डोंकी बनाकर एजेंट ने फ्रांस भेजा था। युवक अभी तक न तो फ्रांस पहुंचा है और न ही वापस घर आया है। हालांकि उसके साथ गए दोस्तों ने परिवार को फोन कर यह भी बताया कि रास्ते में बर्फ के कारण उनके बेटे की मौत हो चुकी है, लेकिन दोस्तों की बात पर परिवार को विश्वास नहीं हो रहा है।

विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ ट्रेवल एजेंटों ने परिवार को बताया है कि पुलिस ने उसे पकड़ा है और वह इस समय जेल में है। परिवार की बेटे से आखिरी बार फरवरी में बात हुई थी। वहीं युवक के पिता के अनुसार लताविया पुलिस ने उन्हें फोन पर डीएनए भेजने की बात कही है। परंतु वह इतनी लंबी कार्रवाई कैसे कर सकते हैं। पीड़ित परिवार ने ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है और कड़ी कार्रवाही की मांग भी की है। थाना भुलत्थ एसएचओ हरजिंदर सिंह ने कहा कि मामला उच्चाधिकारियों के ध्यान में है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन



 
एजेंटों को दिए 8.20 लाख रुपये
कपूरथला की सब डिवीजन भुलत्थ के वार्ड 5 के रहने वाले बॉबीचंद ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले महिला सहित तीन ट्रेवलों एजेटों ने उनके बेटे सागर (18) को फ्रांस भेजा था। पड़ोसी ट्रेवलों एजेटों ने बेटे को फ्रांस भेजने के लिए 14 लाख रुपये मांगे थे। उन्होंने पहली किस्त 8.20 लाख रुपये उन्हें दे दिए। जनवरी 2024 के पहले हफ्ते में बेटे सागर को ट्रेवल एजेंटों ने रूस भेज दिया और कहा कि उनका बेटा बेलारूस, लताविया देशों से होकर जर्मनी होते हुए फ्रांस पहुंचेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी में हुई थी आखिरी बार बात
बॉबीचंद ने बताया कि फरवरी में बेटे का फोन आया था तब उसने बताया था कि वह बेलारूस में है। उसके बाद 6 माह बीत चुके है। उनके बेटे का न तो कोई फोन आया और न ही कुछ पता चला है। इस कारण पूरा परिवार चिंतित है। 

दोस्त बोले- बर्फ में फंस गया था सागर
परिवार ने जब ट्रेवल एजेंटों से बात की तो उन्होंने कहा कि उनका बेटा जर्मन पुलिस ने पकड़ा है। वह जल्द उसे छोड़ देंगे। कुछ दिन बाद उसके साथ गए 8 दोस्तों में से एक ने फोन कर बताया कि वे सभी लखानिया से लताविया होते हुए डोंकी में जा रहे थे। रास्ते में बर्फ गिरने लगी। 5 युवक तो सामने खड़ी गाड़ी में बैठ गए। जबकि तीन बर्फ की चपेट में आ गए। बाद में पता चला कि दो युवक किसी तरह बर्फ से निकल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए हैं, लेकिन उनके बेटे सागर की बर्फ में फंसने से मौत हो गई है। 

लताविया सरकार से किया संपर्क
इसके बाद बॉबीचंद ने लताविया सरकार से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि एक शव बर्फ से बरामद हुआ है। शव की पहचान डीएनए टेस्ट से होगी। अब वह समझ नहीं पा रहे हैं कि वहां की सरकार तक डीएनए टेस्ट करवा कर कैसे पहुंचाया जाए। 

पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
पीड़ित पिता बॉबीचंद ने बताया कि इस संबंध में दो महीने पहले उन्होंने भुलत्थ पुलिस को ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ लिखित शिकायत भी दी थी। पुलिस दो महीने से लगातार टाल मटोल कर रही है। अभी तक ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 

क्या बोले पुलिस अधिकारी
थाना भुलत्थ एसएचओ हरजिंदर सिंह ने कहा कि मामला उच्चाधिकारियों के ध्यान में लाया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की गई है। विदेश से उन्हें सूचना मिली है कि पुलिस को एक शव बरामद हुआ है। पीड़ित के माता-पिता का डीएनए टेस्ट भेजा जाए, ताकि शव की पहचान की जा सके। एक बार डीएनए टेस्ट विदेश भेजा था, लेकिन कुछ तकनीकी रिपोर्ट को देखते हुए वह विदेश से वापस आ गया। उन्होंने फिर से डीएनए मंगवाया है। पूरी जांच के बाद ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed