{"_id":"6867a3c1da324750e33befa321eb2c7f","slug":"women-raped-in-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला से किया दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर महिला से किया दुराचार
अमर उजाला/फरीदकोट।
Updated Tue, 24 Sep 2013 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के फरीदकोट में पंजाब पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव में महिला से दुराचार करने के मामले में गांव के ही तीन लोगों को नामजद है।
घटना चार दिन पहले 20 सितंबर शाम की है। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित महिला ने बताया कि उस दिन शाम करीब 7 बजे वह अपने घर में अकेली थी।
गांव निवासी गीटन सिंह और उसके दो साथी बलदेव सिंह व जगदेव सिंह जबरन उसके घर में घुस गए। इन आरोपियों में से एक आरोपी गीटन सिंह ने उसके साथ जबरन दुराचार किया और बाद में धमकियां देते हुए फरार हो गए।
पीड़िता के अनुसार वह आरोपियों की धमकी से डर गई थी। इसकी वजह से पुलिस को सूचना देने में देरी हुई। थाना प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला 22 सितंबर को अस्पताल में दाखिल हुई।
पुलिस ने उसके बयान के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376/34 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।