फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   woman died in accident in sunam

Sunam: सड़क हादसे में महिला की मौत , सड़क किनारे जा रही थी; अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 24 Jan 2026 03:54 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 24 Jan 2026 03:54 PM IST
सार

मेलो कौर (43), पत्नी काला, निवासी सुनाम आज दोपहर करीब 12:30 बजे अपने बेटे और कुछ अन्य महिलाओं के साथ घर के लिए ईंधन (लकड़ियां) इकट्ठा करने के लिए सुनाम-शेरों सड़क पर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक अज्ञात कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
woman died in accident in sunam
मृतका - फोटो : फाइल

विस्तार

सुनाम-शेरों मुख्य मार्ग पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ जब महिला अपने परिजनों के साथ सड़क किनारे जा रही थी और एक कार की चपेट में आ गई । 
विज्ञापन


स्थानीय सिविल अस्पताल में मृतक महिला के पोस्टमार्टम के दौरान थाना चीमा के सहायक थानेदार गुरबचन सिंह ने बताया कि मेलो कौर (43), पत्नी काला, निवासी सुनाम आज दोपहर करीब 12:30 बजे अपने बेटे और कुछ अन्य महिलाओं के साथ घर के लिए ईंधन (लकड़ियां) इकट्ठा करने के लिए सुनाम-शेरों सड़क पर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक अज्ञात कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मेलो कौर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी गुरबचन सिंह ने पुष्टि की है कि पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी चालक और वाहन की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed