{"_id":"4bb113ee-a761-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"woman-beaten-up-publicly-with-rods-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने महिला को रॉड से पीटा, लोग देखते रहे तमाशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने महिला को रॉड से पीटा, लोग देखते रहे तमाशा
लुधियाना/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 17 Apr 2013 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना में कुछ पुरुषों ने एक महिला को लोहे की छड़ों से बर्बरातपूर्वक पीटाई कर दी। उसकी गलती बस इतनी थी कि वह अपने उधार दिए रुपये उनसे वापस मांगने गई थी।
विज्ञापन
वह चीखती-चिल्लाती रही लेकिन उसकी मदद को कोई नहीं आया। सब बहरे बनकर तमाशा देखते रहे। कुछ देर बाद उसे बचाने के लिए जब एक बुजुर्ग व्यक्ति और एक अन्य महिला आगे आई तो आरोपियों ने उन्हें डरा कर भगा दिया।
विज्ञापन
तीन अप्रैल को हुई इस घटना को कैमरे में कैद किया गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला ने आरोपियों को 20 हजार रुपये उधार दिए थे। वह जब रुपये वापस मांगने गई तब उन लोगों ने महिला की लोहे की छड़ों से पिटाई शुरु कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया की आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गौरतलब है कि तरनतारन जिले में एक महिला पर पुलिसिया बर्बरता के बाद पंजाब में सार्वजनिक तौर पर किसी महिला की पिटाई का यह दूसरा मामला है।