{"_id":"652e626cff0ecf9bf106b6e8","slug":"woman-along-with-her-two-children-committed-suicide-in-phagwara-of-kapurthala-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: दो बच्चों के साथ शताब्दी के सामने कूदी महिला, तीनों के चिथड़े उड़े, फगवाड़ा की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: दो बच्चों के साथ शताब्दी के सामने कूदी महिला, तीनों के चिथड़े उड़े, फगवाड़ा की घटना
Tue, 17 Oct 2023 04:05 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा/कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा/कपूरथला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 17 Oct 2023 04:05 PM IST
सार
तीन लोगों की आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची आरपीएफ टीम ने बुरी तरह से क्षत-विक्षत शवों को रेलवे ट्रैक से एकत्रित कर शवगृह में रखवाया और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
मृतका अपने पति और बच्चों के साथ
- फोटो : फाइल
विस्तार
कपूरथला के फगवाड़ा में मौली स्टेशन के नजदीक एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ शताब्दी एक्सप्रेस के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची आरपीएफ टीम ने बुरी तरह से क्षत-विक्षत शवों को रेलवे ट्रैक से एकत्रित कर शवगृह में रखवाया और मामले की जांच शुरू की।
यह भी पढ़ें: Jalandhar: घर के बाहर बैठी मां-बेटी की गोली मारकर हत्या, शव जलाने का प्रयास, अमेरिका में रह रहे दामाद पर आरोप
जांच अधिकारी ने बताया कि यह हादसा फगवाड़ा और मौली स्टेशन के बीच केएम नं 407/20-24 पर हुआ है। अमृतसर से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस न. 12030 डाउन के आगे एक महिला ने अपने 2 बच्चों सहित कूदकर आत्महत्या कर ली है। रेलवे पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंच मृतका प्रवीण कुमारी, समनप्रीत और नवनीत कुमार के शवों को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह भेज दिया है।
विज्ञापन
हालांकि महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या क्यों की ? इस बारे में खुलासा नहीं हुआ है। रेलवे पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। मृतकों के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। फिलहाल मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज कर धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है।