फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Who is singer Gulab Sidhu why gangster order a shooting conection with Sidhu Moosewala

कौन हैं गायक गुलाब सिद्धू: हाथ में मूसेवाला का टैटू, गानों में सिद्धू की झलक; गैंगस्टर ने क्यों करवाई फायरिंग?

Sun, 13 Sep 2026 04:57 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला Published by: विकास कुमार Updated Sun, 13 Sep 2026 04:57 PM IST
सार

पंजाब में एक बार फिर से पंजाबी गायकों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। बरनाला जिले के फरवाही गांव में मशहूर पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर शनिवार रात नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की।

विज्ञापन
Who is singer Gulab Sidhu why gangster order a shooting conection with  Sidhu Moosewala
पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में एक बार फिर से पंजाबी गायकों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। बरनाला जिले के फरवाही गांव में मशहूर पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर शनिवार रात नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गनीमत रही कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। इस हमले की जिम्मेदारी एक गैंगस्टर ने ली है और इसका कनेक्शन दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला से जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन




ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर गुलाब सिद्धू कौन हैं, सिद्धू मूसेवाला से उनका क्या रिश्ता है और उन पर यह जानलेवा हमला क्यों हुआ?

विज्ञापन

कौन हैं गुलाब सिद्धू और क्या है मूसेवाला कनेक्शन?
गुलाब सिद्धू पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं, जिनके गानों पर करोड़ों व्यूज आते हैं। उनके गानों और अंदाज में अक्सर लोग सिद्धू मूसेवाला की झलक देखते हैं।

मूसेवाला के साथ किया था काम
गुलाब सिद्धू ने साल 2020 में सिद्धू मूसेवाला के साथ 'बाई बाई' गाने में काम किया था, जो उनके करियर के सबसे चर्चित कोलैबोरेशन में से एक रहा।गुलाब के हाथों पर मूसेवाला का टैटू नजर आता है और वह आज भी सोशल मीडिया पर अक्सर सिद्धू मूसेवाला के लिए न्याय मांगते देखे जाते हैं।

हिट गानों की लिस्ट
उनके 'लाहौर', 'आधी पागल', 'जान मेरिये', 'शुकर मालका', 'सरपंच', 'पंज सत्त', 'वाइब' और 'डेड जोन' जैसे गाने युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय हैं। 

फायरिंग की रात क्या हुआ था?
शनिवार रात बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश बरनाला के फरवाही गांव स्थित गुलाब सिद्धू के घर पहुंचे और गेट पर कई राउंड फायरिंग की। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना के वक्त गुलाब सिद्धू घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके परिवार के सदस्य अंदर थे। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है, लेकिन परिवार पूरी तरह से सहमा हुआ है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन

गैंगस्टर डोनी बल ने ली जिम्मेदारी, लगाया गंभीर आरोप
इस फायरिंग के बाद गैंगस्टर डोनी बल का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने हमले की जिम्मेदारी ली है। गैंगस्टर ने ऑडियो में कहा कि वह हमारा फोन नहीं उठा रहा था, इसलिए हमने उसके घर का दरवाजा खटखटाया है।

मूसेवाला के नाम के इस्तेमाल का आरोप
डोनी ने आरोप लगाया कि गुलाब सिद्धू अपने फायदे के लिए सिद्धू मूसेवाला के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। साथ ही, उसने दावा किया कि गुलाब अब मूसेवाला की हत्या करने वालों के दोस्तों की पार्टियों में शामिल हो रहे हैं।

पहले भी रची जा चुकी है हत्या की साजिश
गुलाब सिद्धू पर खतरे का यह पहला मामला नहीं है। इसी साल जनवरी 2026 में बरनाला पुलिस ने गायक पर हमले की एक बड़ी साजिश को नाकाम करने का दावा किया था। पुलिस ने तब कोटदुना गांव के सरपंच बलजिंदर सिंह उर्फ किंदा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर एक बड़े खतरे को टाला था।

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
इस घटना के बाद पंजाब की सियासत भी गरमा गई है। पूर्व मंत्री और अकाली दल के वरिष्ठ नेता विक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर हमले का सीसीटीवी फुटेज शेयर करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने लिखा कि आप के राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है। पंजाब में ना किसान सुरक्षित हैं, ना कलाकार, ना व्यापारी और ना ही आम पंजाबी। अब इस सरकार में सिर्फ गैंगस्टर ही सुरक्षित हैं।

पुलिस ने जांच तेज की
फायरिंग की घटना के बाद बरनाला पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए स्टाफ बरनाला समेत विभिन्न पुलिस थानों की टीमें गठित की गई हैं, जो फायरिंग करने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद बरनाला के एसपी संजीव गोयल और सीआईए स्टाफ बरनाला के इंचार्ज बलजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने गुलाब सिद्धू के परिवार के सदस्यों से भी घटना को लेकर जानकारी हासिल की।

पुलिस टीमों द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस फायरिंग के पीछे के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed