फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   wheat, lifting, road, protest

लिफ्टिंग न होने से नाराज आढ़ती सड़क पर उतरे

Sat, 03 May 2014 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Sat, 03 May 2014 10:00 PM IST
विज्ञापन
मंडियों में गेहूं के अंबार लगने से आढ़ती और किसान भारी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। बाघापुराना मंडी में गेहूं के अंबार और बारदाने की कमी से नाराज आढ़तियों ने शहर में काली झंडियों के साथ रोष मार्च निकाला।
विज्ञापन



इसके बाद मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने रोष धरने किया और फिर मोगा-कोटकपूरा मार्ग पर चार घंटे जाम लगाकर नारेबाजी की। इस मौके पर मजदूरों ने भी गेहूं की कटौती का बोझ उन पर डालने के विरोध में आढ़तियों के साथ रोष धरने में शमूलियत की। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (विकास) अजमेर सिंह के मौके पर पहुंचकर न्याय का भरोसा देने पर आढ़तियों ने मोगा-कोटकपूरा मार्ग पर जाम समाप्त किया।
विज्ञापन




इस मौके पर आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान और राज्य उप प्रधान अमरजीत सिंह बराड़ की अगुवाई में मार्केट कमेटी के अलावा नायब तहसीलदार गुरमेल सिंह के साथ मीटिंग कर लिफ्टिंग व बारदाने की समस्या पर विचार-विमर्श किया। इस मौके पर आढ़तियों ने आरोप लगाया कि मंडियों में लिफ्टिंग न होने के कारण गेहूं सड़कों पर रुल रहा है और बारदाना भी नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि शुक्रवार को जो बैठक मार्केट कमेटी दफ्तर में हुई थी, उस में सचिव ने कहा था कि गेहूं का पिछले दिनों जो भाव लगा है और गेहूं की तौल की गई है, उसकी कटौती आढ़तियों को देनी पड़ेगी। प्रधान अमरजीत बराड़ और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दर्शन सिंह बराड़ ने कहा कि बारदाने की कमी और लिफ्टिंग न होने के कारण उसका जो वजन कम हुआ है उसकी कटौती आढ़ती बिल्कुल नहीं देंगे।



इस पर आढ़तियों ने साफ इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि अधिकारी जितनी देर बिना कटौती गेहूं नहीं उठाते और शुक्रवार को हुई गुंडागर्दी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते, उतनी देर धरना जारी रहेगा। मार्केट कमेटी दफ्तर के आगे लगभग ढाई घंटे धरने के बावजूद किसी भी अधिकारी ने उनकी सुनवाई नहीं की तो डेढ़ बजे धरना मोगा-कोटकपूरा रोड पर लगाकर ट्रैफिक जाम कर दिया गया।




धरनाकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलते ही एडीसी (विकास) अजमेर सिंह और डीएसपी बलविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और आढ़तियों को उनकी समस्या का हल करने का भरोसा दिया। इसके बाद धरना खोला गया। इस दौरान अमरजीत बराड़ और दर्शन बराड़ ने कहा कि एडीसी ने भरोसा दिलाया है कि तौल किए गए गेहूं के वजन की कोई कटौती नहीं ली जाएगी और गुंडागर्दी च अपशब्द बोलने वाले व्यक्तियों से माफी मंगवाई जाएगी। अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed