{"_id":"609cca808ebc3e8db97d292d","slug":"weather-changed-after-rain-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला मौसम: पंजाब में रुक रुक कर बारिश, ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदला मौसम: पंजाब में रुक रुक कर बारिश, ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट
Thu, 13 May 2021 12:14 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 13 May 2021 12:14 PM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम सुहावना बना रहेगा।
विज्ञापन
लुधियाना में बरसात।
- फोटो : ANI
विस्तार
पंजाब में गुरुवार सुबह मौसम बदल गया। सुबह पूरे प्रदेश में हल्की बरसात हुई। इसके साथ ठंडी हवाएं चलीं, जिससे मौसम ठंडा हो गया। बठिंडा, लुधियाना और मोहाली में हल्की बरसात हुई। गुरुवार को रुक रुक कर हुई बठिंडा में 7 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग के अधिकारी सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि गुरुवार को 7.0 एमएम बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि बारिश के बाद न्यूनतम तापमान 20.6 एवं अधिकतम 36.0 दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे के दौरान और बारिश की संभावना है। इसके अलावा बारिश के साथ ठंडी हवाएं भी चलेंगी।
विज्ञापन
Punjab | Ludhiana receives light spell of rain pic.twitter.com/g5jLBYzpw2
— ANI (@ANI) May 13, 2021
पिछले दो दिन से मौसम बदला हुआ है। मंगलवार को भी बरसात हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन और आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश होने का अनुमान है। बीते सप्ताह अधिकतर दिनों में तेज धूप खिली रहने से गर्मी में भारी इजाफा हो गया था। जालंधर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया और लोग पसीने से तरबतर हुए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम सुहावना बना रहेगा।
विज्ञापन