{"_id":"745403bb75ab9dfe57ed41fd11df0a77","slug":"water-pollution-is-spreading-cancer-jyani","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल प्रदूषण से फैल रहा कैंसर : ज्याणी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल प्रदूषण से फैल रहा कैंसर : ज्याणी
अमर उजाला, फाजिल्का
Updated Sat, 28 Sep 2013 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालवा क्षेत्र में जल प्रदूषण से कैंसर फैल रहा है। इसका समय पर उपचार नहीं हो तो जानलेवा बन जाती है। कैंसर की जांच के लिए विशेषज्ञ डाक्टरों की विशेष टीमें गठित की जाएंगी।
ये बातें सिविल अस्पताल फाजिल्का में शनिवार को दो दिवसीय कैंसर चैकअप कैंप का उद्घाटन करने के बाद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने कहीं।
भारी संख्या में रोगियों तथा लोगों को संबोधित करते हुए ज्याणी ने कहा कि कैंसर की नियमित जांच तथा शुरू में उपचार किए जाने से इस बीमारी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
तंबाकू, सिगरेट, बीड़ी, जर्दा, गुटखा, शराब तथा अन्य नशे इसका मुख्य कारण हैं। शुद्ध जलवायु में रहना, शुद्ध भोजन तथा शुद्ध दिनचर्या से कैंसर के होने की संभावनाएं काफी कम हो जाती हैं।
ज्याणी ने कहा कि राज्य में विभिन्न जिलों का सर्वेक्षण करवाया जाएगा, जिससे यह पता चल सके कि किस जिले में कैंसर के रोगी अधिक हैं। पंजाब में कैंसर को जड़ से उखाड़ने के लिए विशेष सर्वेक्षण शीघ्र करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को फास्टफूड या जंकफूड से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि उक्त संकेतों में से किसी भी लक्षण का पता चलने पर तुरंत डाक्टरों से जांच करवानी चाहिए।
ज्याणी ने कहा कि पंजाब के मालवा क्षेत्र में जल प्रदूषण कैंसर का मुख्य कारण है। सरकार मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में गांवों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है और इसके लिये एक कारगर योजना बनाई है।
इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में भी आरओ सिस्टम लगाए जाएंगे। विभाग ने प्रारंभिक स्तर पर कैंसर की जांच के लिए राज्य व्यापी विशेष अभियान शुरू किया है। ज्याणी ने कहा कि सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी कि कैंसर के रोगियों को सभी जिला अस्पतालों में दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित रूप से की जा सके।