फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Villagers beat up youth accused of sacrilege in Gurdwara of Bhagwanpur in Bhulatth

Kapurthala: गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी के आरोपी को लोगों ने पीटा, फिर अस्पताल घेरा, भुलत्थ का मामला

Sat, 17 Aug 2024 07:44 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 17 Aug 2024 07:44 AM IST
सार

गांव भगवानपुर में श्री गुरुद्वारा साहिब में एक युवक पर बेअदबी के आरोप का आरोप लगा है। आरोपी युवक की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी।

विज्ञापन
Villagers beat up youth accused of sacrilege in Gurdwara of Bhagwanpur in Bhulatth
धरने पर बैठे लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

भुलत्थ के गांव भगवानपुर में गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी के आरोपी युवक की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। उसे सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। वहीं, गुस्साए लोगों ने भुलत्थ का सिविल अस्पताल घेरकर धरना लगा दिया है। 
विज्ञापन


कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जालंधर व कपूरथला के पुलिस अधिकारियों समेत भारी पुलिस बल तैनात है। इसकी पुष्टि जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला ने की है। बेअदबी की घटना गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, गांव भगवानपुर में श्री गुरुद्वारा साहिब में एक युवक पर बेअदबी के आरोप का आरोप लगा है। जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला ने बताया कि वह एक दिन की छुट्टी पर हैं। यह मामला जालंधर के सीपी स्वप्न शर्मा व एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता देख रही हैं। आरोपी की पहचान हरदेव सिंह बताई जा रही है। वहीं, बेअदबी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सबसे पहले पुलिस की प्राथमिकता कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने के साथ घायल आरोपी का इलाज करवाना है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। जब सीपी जालंधर व एसएसपी कपूरथला से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed