{"_id":"64725deb2071f7415c051333","slug":"vigilance-inquiry-started-on-works-done-in-chamkaur-sahib-during-tenure-of-former-cm-channi-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पूर्व CM चन्नी के कार्यकाल में चमकौर साहिब में हुए कार्यों की विजिलेंस जांच शुरू, कई दस्तावेज जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पूर्व CM चन्नी के कार्यकाल में चमकौर साहिब में हुए कार्यों की विजिलेंस जांच शुरू, कई दस्तावेज जब्त
Sun, 28 May 2023 01:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री चमकौर साहिब, रोपड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री चमकौर साहिब, रोपड़ (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 28 May 2023 01:15 AM IST
सार
विजिलेंस टीम ने छह घंटे तक की पड़ताल की है। कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं। टीम चन्नी के कार्यकाल में इस्तेमाल की गई सरकारी ग्रांट की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच करने के साथ विजिलेंस ने अब उनके विधानसभा क्षेत्र चमकौर साहिब में हुए विकास कार्यों की छानबीन में जुट गई है। शुक्रवार को विजिलेंस की टीम चमकौर साहिब पहुंची और वहां हुए विकास कार्यों से जुड़े दस्तावेज जब्त कर साथ ले गई।
विज्ञापन
टीम चन्नी के मुख्यमंत्री रहते हुए इस्तेमाल की गई सरकारी ग्रांट की जांच कर रही है। पिछले ही दिनों सीएम भगवंत मान ने चन्नी पर अपने भांजे व भतीजे द्वारा एक खिलाड़ी को नौकरी देने के लिए पैसे मांगने के भी आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
छह माह पहले हुई थी शिकायत
लगभग छह महीने पहले स्थानीय पार्षदों ने चमकौर साहब में हुए विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत की थी। विजिलेंस के अधिकारी चांद कुमार सिंगला की अगुवाई में टीम ने शुक्रवार को छह घंटे तक जांच की, लेकिन इस बारे में कोई जानकारी देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
इस शिकायत में पार्षद सुखवीर सिंह, भूपिंदर सिंह, कमलेश वर्मा के पति दर्शन वर्मा, परमजीत कौर के पति शमशेर सिंह ने काउंसिल अध्यक्ष पर पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। इस शिकायत में सीवरेज लाइन, अवैध कॉलोनियां व अवैध निर्माण को मंजूरी देने के आरोप लगाए गए थे।
विजिलेंस का दुरुपयोग कर रही सरकार: चन्नी
पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि सरकार उन्हें वह अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान करने पर तुली है। विजिलेंस का दुरुपयोग किया जा रहा है। इस जांच में कुछ नहीं निकलेगा, क्योंकि किसी तरह की गड़बड़ी हुई ही नहीं है।