फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   video made of woman while taking bath in government hospital of Ropar accused show it to victim and escape

Punjab: रोपड़ के सरकारी अस्पताल में महिला का नहाते हुए वीडियो बनाया, आरोपी ने महिला को दिखाया और फिर हुआ फरार

Thu, 22 Aug 2024 06:40 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 22 Aug 2024 06:40 PM IST
सार

पंजाब के रोपड़ के सरकारी अस्पताल में उस समय हंगामा हो गया जब एक महिला का वीडियो बनाने का मामला सामने आया। महिला अस्पताल के बाथरूम में नहा रही थी, तभी एक व्यक्ति ने उसकी वीडियो बना ली। 

विज्ञापन
video made of woman while taking bath in government hospital of Ropar accused show it to victim and escape
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के रोपड़ में सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीज की पत्नी की अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। महिला की एक व्यक्ति ने नहाते हुए वीडियो बना ली। इसके बाद अस्पताल में हंगामा हो गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरकारी अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीज की पत्नी उसके साथ रह रही है। बुधवार रात को लगभग बजे महिला वार्ड में बने बाथरूम में नहाने गई थी। इस दौरान एक व्यक्ति ने उसकी नहाते हुए वीडियो बना ली। 
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती मरीज ने बताया कि जब उसकी पत्नी बाथरूम में नहा रही था तो एक एक व्यक्ति ने चुपके से उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी व्यक्ति ने वह वीडियो उसकी पत्नी को भी दिखाई और फिर मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के स्टाफ को इस बारे में पता चला तो हंगामा हो गया। पीड़ित पक्ष ने इमरजेंसी में सुरक्षा प्रबंधों को लेकर नारेबाजी की। मौके पर सेहत विभाग और पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गए। 

सिविल सर्जन डॉ. तरसेम सिंह ने कहा कि इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। जब वीडियो बनाने की जानकारी मिली तो मौके पर स्टाफ का कोई व्यक्ति नहीं मिला जबकि पुलिस को कारवाई के लिए कहा गया है। उधर एसएचओ पवन कुमार ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए जांच की जा रही है।


सरकारी अस्पताल के मेडिकल वार्ड में तीन बाथरूम हैं, जिनमें से एक बाथरूम पुरुषों के लिए है, जबकि इसके पास बने दो बाथरूम में से एक महिलाओं के लिए हैं। महिलाओं वाले बाथरूम पर ताला लगा हुआ है। वहीं जिस बाथरूम में यह घटना हुई है, वह किसके लिए है उसमें स्त्री या पुरुष कुछ भी साफ तौर पर नहीं लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed