फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Unknown people threw posters of Pakistan Zindabad in Pathankot of Punjab

Punjab: पठानकोट में अज्ञात लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के पोस्टर फेंके, सरकारी दफ्तर को उड़ाने की धमकी

Sat, 20 Jul 2024 02:16 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 20 Jul 2024 02:16 PM IST
सार

रमेश कुमार ने कहा कि कुछ लोगो की ओर से दहशत का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि सुबह उनके घर के बाहर खड़ी कार का शीशा टूटने की आबाज आई और जब छत से उन्होने देखा तो चार लोग दौड़ते हुए नजर आए, जिसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

विज्ञापन
Unknown people threw posters of Pakistan Zindabad in Pathankot of Punjab
धमकी भरे पोस्टर - फोटो : संवाद

विस्तार

पठानकोट के चक्की बैंक क्षेत्र ढाकी रोड पर शनिवार तड़के 4 बजे के करीब लोगों ने फिर से चार संदिग्धों को देखा। वहीं, संदिग्धों द्वारा पाकिस्तान से संबंधित फेंके पांच पोस्टर भी बरामद किए। 

विज्ञापन


एक दिन पहले हलका सुजानपुर के अधीन आते गांव गंदला लाहड़ी की तरफ किसान ने चार हथियारबंद संदिग्धों को देखा था। पठानकोट में बार-बार संदिग्ध दिखने से लोगों में दहशत का माहौल बन चुका है। ऐसे में लोग अब रात के समय अपने घरों से निकलने से डरने लगे है। शनिवार सुबह दिखने वाले संदिग्धों की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और संदिग्धों द्वारा फेंके पोस्टरों को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी रमेश कुमार ने कहा कि शनिवार सुबह करीब 4 बजे चार ऊंचे लंबे व्यक्ति उनके क्षेत्र में आए और एक गाड़ी के शीशे तोड़ने लगे। जब कार के शीशे टूटने की आवाज सुनकर बाहर आया तो मोबाइल की टार्च दिखने पर चारों संदिग्ध झाड़ियों की तरफ भाग गए। इसके बाद उसने देखा कि उन लोगों ने पांच पोस्टर फेंके थे। उसने इसकी पुलिस को तुरंत सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच सर्च अभियान भी चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टरों में पुलिस चौकियां और सभी सरकारी कार्यालय उड़ाने की धमकी लिखी
संदिग्धों ने जो पोस्टर फेंके थे उसमें दो पोस्टरों पर पठानकोट के सभी सरकारी कार्यालय और पुलिस चौकियों को उड़ाने की धमकी लिखी हुई है। जबकि तीसरे पोस्टर में लिखा है कि उनका 100 आतंकियों का ग्रुप भारत आ चुका है जिनमें 30 आतंकी पठानकोट में है। पोस्टरों के नीचे लिखा है पाकिस्तान जिंदाबाद। 

शनिवार से पहले भी एक किसान ने सेना की वर्दी में चार ही हथियारबंद संदिग्ध देखे थे जिनकी तलाश के लिए पुलिस ने सर्च भी चलाई लेकिन, अभी तक उक्त संदिग्धों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। अब दोबारा दूसरे क्षेत्र में संदिग्ध दिखना एक गंभीर चिंता का विषय बन चुका है।


डीएसपी सिटी सुमेर सिंह मान ने कहा कि यह किसी की शरारत लगती है जिसको लेकर हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जिसने भी यह हरकत की है उसको बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पोस्टरों की भी पुलिस जांच करवा रही है और पोस्टर फेंकने वालों का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी भी खंगाल रही है। लोगों से भी अपील की है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। पुलिस अपना काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed