फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two youths are dies in canada and Italy

पंजाब के दो युवकों की विदेश में मौत: निर्मल सिंह की इटली में गई जान, कनाडा में सुनाम के युवक को आया हार्ट अटैक

Tue, 28 Jan 2025 08:10 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/सुनाम (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/सुनाम (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 28 Jan 2025 08:10 PM IST
सार

कनाडा में पंजाबी युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सुनाम का युवक कमाने के लिए विदेश गया था। वहीं अमृतसर के युवक की इटली में मौत हो गई। परिवार ने शव को भारत लाने की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
Two youths are dies in canada and Italy
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

पंजाब के दो युवकों की विदेश में मौत हुई है। इनमें एक युवक अमृतसर का रहने वाला था। अमृतसर के युवक निर्मल सिंह (31) की इटली में अचानक मौत हो गई। गांव छापिया वाली निकट बाबा बकाला साहिब थाना ब्यास जिला अमृतसर का रहने वाला निर्मल सिंह दो साल पहले ही इटली गया था। पेपरों की आस में अपनी मंजिल पर नहीं पहुंचा। बीते दिन उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


मृतक निर्मल सिंह की मां वरिंदर कौर ने बताया कि उसके पति अजीत सिंह का साया भी उसके सिर से उठ चुका है। उनके घर की हालत काफी खराब है। इस कारण उनका बेटा रोजी रोटी के लिए इटली गया था। निर्मल सिंह की पत्नी किरणप्रीत कौर ने बताया कि उनके पास इतने पैसे नहीं है कि वह पति का शव देश वापिस ला सके। उन्होंने केंद्र व पंजाब सरकार को अपील की है कि उनके पति का शव भारत लाया। मृतक के परिवार में बुजुर्ग मां, पत्नी और पांच साल का बेटा अरमानवीर सिंह है। घर का गुजारा चलाने के लिए कोई कमाई का साधन नहीं है।
विज्ञापन


सुनाम के युवक की कनाडा हार्ट अटैक से मौत
कनाडा के शहर सरी में सुनाम के नजदीकी गांव चट्ठा सेखवां के युवक पवनदीप सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। आर्थिक रूप से संघर्षरत परिवार का यह युवक डेढ़ साल पहले रिश्तेदारों की मदद से कमाने के लिए कनाडा गया था, जो कनाडा के सरी में रहता है। अचानक दिल का दौरा पड़ने से पवनदीप सिंह की मौत हो गई। जवान बेटे की अचानक मौत की खबर से जहां परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, वहीं चट्ठे सेखवां गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने सरकार और सामाजिक संगठनों से युवक के शव को भारत लाने की मांग की ताकि परिवार आखिरी बार अपने बेटे का चेहरा देख सके और अंतिम संस्कार कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed