फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   two thief arrested in Moga who stolen things from NRI house

चोरों को सिखाया सबक: मोगा में NRI की कोठी में घुसे चोर, पड़ोसी ने चलाया दिमाग, धरे गए दो आरोपी

Tue, 03 Sep 2024 06:42 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 03 Sep 2024 06:42 PM IST
सार

पंजाब के मोगा में एनआरआई के घर चोरी करने आए दो चोरों को लोगों ने पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी। चोरों को एनआरआई के पड़ोसी की सूझबूझ से पकड़ा गया। 

विज्ञापन
two thief arrested in Moga who stolen things from NRI house
पकड़े गए दोनों चोर। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के मोगा में कई दिनों से बंद पड़े एक घर में चोर चोरी करने घुसे, लेकिन उनकी किस्मत खराब थी। लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। उनकी जमकर धुनाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया। 

विज्ञापन


मोगा के एप्रेक्स कॉलोनी पर एनआरआई की कोठी को चोरों ने निशाना बनाया। पिछले कुछ दिनों से रात के अंधेरे में चोर कोठी के अंदर दाखिल होकर सामान चोरी कर फरार हो जाते थे। पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी को जब चेक किया गया तो देखा एक व्यक्ति घर के अंदर दाखिल हो रहा है। लोगों ने घर का ताला खोलकर देखा तो दो चोर घर के अंदर सामान खंगाल रहे थे। लोगों ने दोनों को पकड़कर पहले उनकी जमकर धुनाई की फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने बताया की पिछले कुछ दिनों से एनआरआई की कोठी में कुछ अजब सी हलचल दिख रही थी। कुछ लोग इन कोठी के आसपास घूम रहे थे और रात को भी जैसे कोई अंदर है ऐसा मसहूस होता था। सोमवार रात जब पड़ोस के घर पर लगे सीसीटीवी को देखा तो चोर कोठी के अंदर जाते दिखे। इसके बाद आस-पड़ोस के लोग ताला खोलकर घर के अंदर गए तो दो चोर बेड के नीचे छुप गए। इसके बाद लोगों ने इन्हें पकड़ा और इनकी पिटाई भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि घर से कुछ इलेक्ट्रिक सामान और नल की टोंटी गायब है। घर के पीछे खेतों से चोर अंदर दाखिल होते थे और सामान चोरी कर निकाल जाते थे। हालांकि घर से क्या-क्या चोरी हुई है, इसकी सही जानकारी तो घर के मालिक की दे सकेंगे। वहीं, पुलिस चोरों से पूछताछ करेगी कि उन्होंने घर से क्या सामान चुराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed