{"_id":"636cdf59899d96574f44b563","slug":"two-man-of-kapurthala-died-in-road-accident-on-kapurthala-nakodar-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala: बाइक पर नकोदर के धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रहे दो युवकों की हादसे में मौत, कार ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kapurthala: बाइक पर नकोदर के धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रहे दो युवकों की हादसे में मौत, कार ने मारी टक्कर
Thu, 10 Nov 2022 04:55 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 10 Nov 2022 04:55 PM IST
सार
कपूरथला के जटपुरा क्षेत्र वासी युवक राहुल (26) पुत्र सुभाष चंद्र अपनी बाइक पर अपने दोस्त सागर के साथ नकोदर के एक धार्मिक स्थल पर माथा टेकने के लिए जा रहा था। रास्ते में एक सेंट्रो कार के साथ उनकी भीषण टक्कर हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नकोदर स्थित धार्मिक स्थल पर बाइक पर सवार होकर माथा टेकने जा रहे दो दोस्तों की कपूरथला-नकोदर रोड पर सड़क हादसे में मौत होने का समाचार मिला है। बाइक को सामने से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नकोदर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मोहल्ला जट्टपुरा क्षेत्र निवासी राहुल (26 साल) अपनी बाइक पर दोस्त सागर के साथ नकोदर के एक धार्मिक स्थल पर माथा टेकने के लिए जा रहा था कि रास्ते में एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेंट्रो कार भी कपूरथला की ही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के शव सिविल अस्पताल नकोदर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन