फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two including a businessman from Punjab died in an accident in Parwanoo

Punjab: परवाणू में हुए हादसे में पंजाब के कारोबारी समेत दो की मौत, हाईवे पर संतुलन बिगड़ने पर खाई में गिरी कार

Sat, 31 Dec 2022 11:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 31 Dec 2022 11:28 PM IST
सार

सभी नए साल के उपलक्ष्य में शिमला गए थे, हाईवे पर संतुलन बिगड़ने पर कार खाई में गिर गई। इस हादसे में पंजाब के व्यापारी समेत दो लोगों  की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Two including a businessman from Punjab died in an accident in Parwanoo
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हिमाचल के सोलन जिले में स्थित परवाणू में पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ के युवकों की कार हाईवे पर संतुलन बिगड़ने पर खाई में गिर गई। इस हादसे में पंजाब के व्यापारी समेत दो लोगों  की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। कार में सवार सभी लोग मंडी गोबिंदगढ़ से नया साल के उपलक्ष्य में 30 दिसंबर को शिमला गए थे।

विज्ञापन


हादसे में घायल कुंदन कुमार ने बताया की वह मंडी गोबिंदगढ़ में रवि सिंगला की दुकान पर काम करता है। 30 दिसंबर को दुकान बंद करने के बाद दुकान मालिक रवि सिंगला के साथ उनकी कार में घूमने शिमला गए थे। दुकान पर काम करने वाला रविंद्र कुमार, चंदन कुमार व राधेश्याम भी साथ थे।
विज्ञापन


गाड़ी दुकान मालिक रवि सिंगला ही चला रहे थे। हिमाचल में घूमने के बाद शनिवार को सुबह वापस मंडी गोबिंदगढ़ आ रहे थे कि रास्ते में परवाणू में कश्यप ढाबे के पास तीखे मोड़ पर रवि सिंगला ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क से नीचे खाई में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में रवि सिंगला (39) निवासी विकास नगर मंडी गोबिंदगढ़, राधेश्याम (21) निवासी खानपुर जिला समस्तीपुर बिहार की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में कुंदन कुमार, रविंद्र कुमार, चंदन कुमार सहित एक अन्य शामिल हैं।


जिनका विभन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उधर, मंडी गोबिंदगढ़ में करियाना कारोबारी रवि सिंगला की मौत से पूरे शहर में शोक की लहर है। रवि का अंतिम संस्कार अमलोह रोड स्वर्गधाम में शाम 4 बजे कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed