फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two died in accident in kapurthala

कपूरथला में हादसा: कार और बाइक के बीच टक्कर, मामा-भांजे की माैत; कार ड्राइविंग सीख रही थी महिला

Thu, 19 Mar 2026 03:05 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Thu, 19 Mar 2026 03:05 PM IST
सार

मृतक के परिजनों ने बताया कि कार चलाने वाली महिला थी। गांव वासियों के अनुसार महिला ड्राइविंग की ट्रेनिंग ले रही थी। जब यह हादसा हुआ तो उन्हें इलाज के लिए ले जाने के बजाय कार चालक ने माैके से फरार होने की कोशिश की।

विज्ञापन
Two died in accident in kapurthala
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

कपूरथला की सब-डिवीजन भुलत्थ के गांव जोगिंदर नगर के पास सुबह एक कार और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक सवार मामा-भांजा की मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक ने भागने की कोशिश भी की लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। 
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची भुलत्थ पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। भुलत्थ थाना के एसएचओ रणजीत सिंह ने बताया कि गांव भटनुरा कलां वासी जोगिंदर सिंह (55वर्ष) पुत्र तारा सिंह और गांव बजाजा वासी निर्मल सिंह (50वर्ष) पुत्र मंगल सिंह बाइक पर गुरुद्वारा बाबा बकाला साहिब में माथा टेकने जा रहे थे। जब वह गांव जोगिंदर नगर के पास पहुंचे तो एक कार से उनकी जोरदार टक्कर हो गई और टक्कर के दौरान दोनों (मामा-भांजा) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने बताया कि कार चलाने वाली महिला थी। गांव वासियों के अनुसार महिला ड्राइविंग की ट्रेनिंग ले रही थी। जब यह हादसा हुआ तो उन्हें इलाज के लिए ले जाने के बजाय कार चालक ने माैके से फरार होने की कोशिश की। लेकिन लोगों ने उसे भागने नहीं दिया। परिवार ने कहा कि अगर उन्हें समय पर अस्पताल ले जाया जाता तो शायद उन्हें बचाया जा सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह ने बताया कि थाना भुलत्थ पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। मृतकों के परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed