फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two died after Firing in dispute at dera baba nanak of punjab

खूनी भिड़ंत : गुरदासपुर में श्मशानघाट में चली गोली, सरपंच के बेटे और पूर्व सरपंच की मौत

Thu, 14 Jan 2021 01:39 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, डेरा बाबा नानक (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेरा बाबा नानक (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 14 Jan 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
Two died after Firing in dispute at dera baba nanak of punjab
डेरा बाबा नानक में फायरिंग में मारे गए युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक के गांव मशराला में गुरुवार सुबह श्मशान घाट निर्माण को लेकर दो गुटों में गोलियां चल गईं। इसमें दोनों गुटों से एक-एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में अमृतसर रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। दोनों चाचा और भतीजा हैं। फायरिंग में कुछ कारें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मनजीत सिंह निवासी गांव मशराला की मां सरपंच है। गांव के सारे पंचायती विकास का कार्य मनजीत सिंह देखता था। गांव का पूर्व सरपंच हरदयाल सिंह मनजीत का दूर के रिश्ते में चाचा लगता था। दोनों पक्षों में पंचायती कार्यों की देखरेख को लेकर रंजिश थी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को गांव मशराला के श्मशानघाट में निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान दोनों पक्षों में तकरार हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गोलियां दागनी शुरू कर दी। फायरिंग में मनजीत सिंह औैर हरदयाल सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अमृतसर रेफर कर दिया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। 


एसपी जांच तेजबीर सिंह ने बताया कि मनजीत सिंह की मां गांव की मौजूदा सरपंच है। मनजीत ही सभी पंचायती विकास कार्यों को देखता था। गुरुवार को दोनों पक्षों में तकरार के दौरान गोलियां चलीं। इसमें मनजीत सिंह औैर हरदयाल सिंह गंभीर घायल हो गए। दोनों को अमृतसर रेफर किया गया। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस बयान दर्जकर रही है। बयान के आधार कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed