फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two brothers fell into Bhakra canal in Kiratpur one died

भाखड़ा नहर में गिरे सगे भाई: कीरतरपुर में पानी के तेज बहाव में बह जाने से एक की मौत, दूसरे ने खुद को बचाया

Thu, 27 Mar 2025 11:46 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर साहिब (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 27 Mar 2025 11:46 AM IST
सार

कीरतरपुर साहिब में भाखड़ा नहर में गिरने से शख्स की मौत हो गई। भाई को बचाने पानी में उतरे दूसरे भाई की जान बच गई। दोनों भाइयों के साथ यह घटना बुधवार रात को घटी।

विज्ञापन
Two brothers fell into Bhakra canal in Kiratpur one died
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के कीरतपुर साहिब में दो सगे भाई भाखड़ा नहर में गिर गए। दोनों भाइयों के साथ यह घटना बुधवार रात में हुई। पानी के तेज बहाव में बह जाने से एक भाई की मौत हो गई। वहीं, दूसरे ने किसी तरह खुद को बचाया। मृतक की पहचान शिव वर्मा के तौर पर हुई है। शिव वर्मा का शव रूपनगर के पास बरामद हो गया है। 

विज्ञापन


कीरतपुर साहिब में ज्वेलरी का काम करने वाली दो सगे भाई शिव वर्मा और महेश वर्मा बुधवार रात 11:30 बजे भाखड़ा नहर में गिर गए। जांच का विशेष यह है कि दोनों भाई देर रात भाखड़ा नहर पर क्या करने गए थे। अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक भाई पहले नहर में गिरा और दूसरा उसे बचाने के लिए नहर में कूद पड़ा। नहर में पहले गिरने वाले भाई शिव वर्मा की मौत हो गई। उसे बचाने के लिए नहर में कूदने वाले दूसरे भाई महेश वर्मा की जान बच गई। शिव वर्मा का शव रूपनगर के पास भाखड़ा नहर से बरामद हो गया है। कीरतपुर साहिब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed