फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two Accused arrested in Bargari sacrilege case tested Corona Positive in Punjab

पंजाब: बरगाड़ी बेअदबी मामले में गिरफ्तार दो श्रद्धालु मिले संक्रमित, पुलिस विभाग में हड़कंप

Thu, 20 May 2021 04:19 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 20 May 2021 04:19 PM IST
सार

पंजाब पुलिस की नई एसआईटी ने 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले की इसी साल मार्च माह में फिर से जांच शुरू की थी। 

विज्ञापन
Two Accused arrested in Bargari sacrilege case tested Corona Positive in Punjab
फरीदकोट में बरगाड़ी बेअदबी मामले में पकड़े गए आरोपी। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फरीदकोट के बरगाड़ी बेअदबी मामले में पंजाब पुलिस की एसआईटी की तरफ से गिरफ्तार दो डेरा प्रेमी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बेअदबी मामले में डेरा सच्चा सौदा सिरसा के फरीदकोट जिले से संबंधित ही छह श्रद्धालुओं को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है। हिरासत में लेने के बाद इन आरोपी श्रद्धालुओं का कोविड टेस्ट कराया गया था जिनमें से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। इन दोनों डेरा श्रद्धालुओं को पुलिस ने गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड वार्ड में दाखिल करवा दिया है। वहीं श्रद्धालुओं के परिवार ने बताया कि जब उन्हें गिरफ्तार किया गया था तब वह बिल्कुल ठीक-ठाक थे। अब कहा रहा है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें मिलने नहीं दे रही है।
विज्ञापन

रविवार को किया गया था गिरफ्तार

पंजाब के बरगाड़ी बेअदबी मामले में गठित एसआईटी ने रविवार शाम डेरा सच्चा सौदा सिरसा के फरीदकोट जिले से संबंधित छह अनुयायियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सुखजिंदर सिंह सन्नी कंडा, शक्ति सिंह, रणजीत सिंह, बलजीत सिंह, निशान सिंह व प्रदीप सिंह को अब बेअदबी मामले से संबंधित दो घटनाओं गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारा साहिब के बाहर भद्दी शब्दावली वाला पोस्टर लगाने व बरगाड़ी के गुरुद्वारा साहिब के बाहर पावन ग्रंथ की बेअदबी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 


बुर्ज जवाहर सिंह वाला की घटना में इन सभी छह आरोपियों की, जबकि बेअदबी की घटना में निशान सिंह व प्रदीप सिंह की गिरफ्तारी की गई है। सभी को सोमवार को फरीदकोट की अदालत में पेश किया जाएगा। इससे पहले इन सभी छह आरोपियों समेत एक अन्य को पिछले साल डीआईजी रणबीर सिंह खटड़ा की अगुवाई वाली एसआईटी ने गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारा साहिब से पावन ग्रंथ चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed