फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Truck driver arrested

एसएसपी की गाड़ी को टक्कर मारने वाला ट्रक चालक काबू

Mon, 23 Sep 2013 11:10 PM IST
पठानकोट
पठानकोट Updated Mon, 23 Sep 2013 11:10 PM IST
विज्ञापन
Truck driver arrested
पुलिस ने एसएसपी डॉ. सुरिंदर कालिया की गाड़ी को टक्कर मारने वाले ट्राले को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चालक की पहचान हरजीत सिंह पुत्र चन्नण सिंह निवासी लखोके बहराम जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


 एसपी डिटेक्टिव कुलवंत सिंह हीर ने बताया कि हादसे के संबंध में इंदौरा पुलिस ने 279, 337, 304ए, 201 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि ट्राला चालक को गिरफ्तार करने जिला पठानकोट, गुरदासपुर और हिमाचल की पुलिस ने संयुक्त आपरेशन चलाया था। ट्राले को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि चालक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में चालक हरजीत ने बताया कि जब पुलिस की कार उसके ट्राले को क्रास करने लगी तो कार का हार्न बजने से वह उसकी बत्ती देखकर घबरा गया। घबराहट में ही उसने ट्राला कंडेक्टर साइड को मोड़ दिया जिससे यह हादसा हो गया। हादसे के  बाद वह वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि गांव मीलवां थाना इंदोरा जिला कांगड़ा के पास रविवार दोपहर को एसएसपी की गाड़ी को एक ट्राले ने साइड मार दी थी। इससे एसएसपी की गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पेड़ से जा टकराई।


 हादसे में गाड़ी में सवार पत्रकार की मौत हो गई जबकि एसएसपी, उनका ड्राइवर और गनमैन घायल हो गए थे। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां से रविवार देर शाम एसएसपी को मोहाली के फोर्टीस अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed