{"_id":"1cf79a8b163e738f640d6911785ada38","slug":"train-65-crore-heroin-recover","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी ट्रेन से 65 करोड़ की हेरोइन बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ी ट्रेन से 65 करोड़ की हेरोइन बरामद
अमर उजाला, अमृतसर
Updated Tue, 11 Feb 2014 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर कस्टम विभाग ने रेलवे स्टेशन के रेलवे कारगो में खड़ी ट्रेन में से 12 किलो आठ सौ ग्राम हेरोइन बरामद की है। ट्रेन के सर्च अभियान के दौरान 34 गोलियां और डेढ़ किलो अफीम भी बरामद की गई। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत 65 करोड़ रुपये के करीब है।
कस्टम कमिश्नर एसके सैनी ने बताया कि पाकिस्तान में माल उतार कर ट्रेन सात फरवरी को भारत आई थी। इस ट्रेन के खाली डिब्बों को अमृतसर रेल कारगो में खड़ा किया गया था। मंगलवार को इस ट्रेन की डिब्बे और कंटेनरों की तलाशी चल रही थी तो कुछ खाली कंटेनरों में छुपा कर रखी गई 12 किलो आठ सौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
इस दौरान एक डिब्बे में से 34 गोलियां और एक होज पाइप में छुपा कर रखी गई डेढ़ किलो अफीम भी बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि यह अभियान रेलवे विभाग के टेक्निकल स्टाफ और स्निफर डॉग की सहायता से चलाया गया। सुबह पहली रिकवरी के दौरान चार किलो हेरोइन पकड़ी गई थी। बाद में अलग-अलग डिब्बों में से आठ किलो आठ सौ ग्राम और हेरोइन बरामद हुई है।