Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Trader arrested for selling fake Harpic in Kapurthala

Punjab: कितने तेजस्वी लोग हैं...अब टॉयलेट क्लीन करने वाला हार्पिक भी नकली बेचा....पुलिस ने पकड़ा जखीरा

Tue, 04 Mar 2025 02:46 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 04 Mar 2025 02:46 PM IST
सार

देश में फर्जीवाड़ा करने वालों की कमी नहीं है। पंजाब के कपूरथला में एक व्यापारी को पुलिस ने नकली हार्पिक बेचने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के घर से नकली टॉयलेट क्लीनर का जखीरा भी मिला है। 

विज्ञापन
Trader arrested for selling fake Harpic in Kapurthala
नकली हार्पिक के साथ आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के कपूरथला में नकली हार्पिक क्लीनर सप्लाई करने वाले एक व्यापारी को सदर पुलिस ने काबू किया है। यह कार्रवाई हार्पिक बनाने वाली कंपनी के फील्ड अधिकारी की शिकायत के बाद की गई है। थाना सदर पुलिस ने आरोपी व्यापारी पर एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। उसके पास से 10 पेटी नकली हार्पिक की भी बरामद की है। इसकी पुष्टि डीएसपी सब-डिवीजन दीपकरण सिंह ने की है। 

विज्ञापन

जानकारी अनुसार शिकायतकर्ता नंगल कॉलोनी फगवाड़ा निवासी हरीश कुमार ने बताया कि वह स्पीड सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़ में बतौर फील्ड अफसर है। उन्हें कपूरथला की मार्केट में जाने पर मालूम हुआ कि कोई फ्रॉड व्यापारी उनकी कंपनी के नकली प्रोडक्ट हार्पिक क्लीनर सप्लाई कर रहा है।  
विज्ञापन




15 दिन की जांच के बाद पता चला कि कपूरथला के काला संघिया रोड पर एकम ट्रेडर्स के नाम पर एक व्यक्ति रणजीत सिंह काम करता है। उसने अपने घर में ही नकली हार्पिक क्लीनर स्टोर किए हुए है। रणजीत सिंह कपूरथला शहर और आसपास के क्षेत्रों की विभिन्न दुकानों पर नकली हार्पिक सप्लाई करता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


फील्ड अफसर हरीश कुमार ने बताया कि यह सूचना थाना सदर पुलिस को देने के बाद पुलिस टीम सहित रणजीत सिंह के घर पर छापेमारी की गई तो वहां मौके से 10 पेटी नकली हार्पिक क्लीनर बरामद हुई है। इसके बाद थाना सदर पुलिस में आरोपी रणजीत सिंह के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धारा 63 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed