फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   toll tax will reduce in punjab

वाहन चालकों के लिए खुशखबरी, कम होगा टोल टैक्स

Thu, 30 May 2013 03:20 PM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
चंडीगढ़/ब्यूरो Updated Thu, 30 May 2013 03:20 PM IST
विज्ञापन
toll tax will reduce in punjab

पंजाब में टोल टैक्स की मार झेल रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। राज्य में टोल टैक्स की दरें कम की जाएंगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने संशोधित हुई टोल नीति को मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य राज्य में टोल दरों को तर्कसंगत बनाने के अतिरिक्त सड़कों का इस्तेमाल करने वालों पर बोझ को घटाना है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि बादल ने मंगलवार शाम को अपने आवास पर पंजाब बुनियादी ढांचा विकास बोर्ड (पीआईडीबी) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्णय लिया।
विज्ञापन


इस बैठक में उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल भी उपस्थित थे। संशोधित हुई टोल नीति के अनुसार कम से कम सड़क टोल टैक्स घटाकर 15 रुपये तक किए जाएंगे। अभी यह 31 रुपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई टैक्स नीती के तहत ढांचों (फ्लाई ओवर या अंडरब्रिजों) की टोल दर को अब लागत से जोड़ा गया है जोकि पहले लंबाई से जोड़ा गया था। इससे टोल दरें कम करने में मदद मिलेगी।


हर साल अब टोल दरों में वृद्धि करने के लिए थोक सूचकांक का केवल 40 प्रतिशत ही जोड़ा जाएगा। इसके अतिरिक्त वार्षिक तीन प्रतिशत वृद्धि को जोड़ा जाएगा जो पहली नीति में दस प्रतिशत जोड़ा जाता था।

मासिक पास में बदलाव
मौजूदा नीति में रोजाना पास की व्यवस्था एक कलेंडर दिन पर आधारित है। अब पास की स्लिप जारी होने के 24 घंटे के अंदर यह चालू हो जाएगी।

इसमें 20 प्रतिशत की जगह 25 प्रतिशत छूट दी जाएगी। मासिक वैद्यता को पास जारी होने की तारीख से लेकर तीस दिन तक माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed