{"_id":"67ee8b34372276268a0e13fe","slug":"three-suspects-in-pathankot-red-alert-intelligence-agencies-launch-search-operation-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में रेड अलर्ट: गांव में घूम रहे तीन संदिग्ध... जंगल में घुसे, सुरक्षा एजेंसियों ने खंगाला चप्पा-चप्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में रेड अलर्ट: गांव में घूम रहे तीन संदिग्ध... जंगल में घुसे, सुरक्षा एजेंसियों ने खंगाला चप्पा-चप्पा
Thu, 03 Apr 2025 06:50 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 03 Apr 2025 06:50 PM IST
सार
पठानकोट के सीमावर्ती इलाके में एक बार फिर से संदिग्ध देखे गए हैं। स्थानीय लोगों ने तीन संदिग्ध देखे जाने के बाद पुलिस को सूचना दी है। हरकत में आई खुफिया एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन चलाया है।
विज्ञापन
जांच करते पुलिस जवान और कमांडो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पठानकोट के कंडी क्षेत्र के गांव मट्टी कोट के जंगलों में तीन संदिग्ध देखे गए हैं। स्थानीय लोगों ने संदिग्धों को देखा है। संदिग्धों को देखे जाने का बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं इसकी सूचना पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को दी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है। सुरक्षा एजेंसियां क्षेत्र का चप्पा-चप्पा खंगाल रही हैं। लेकिन, अभी तक सुरक्षा एजेंसियों के हाथ खाली हैं। संदिग्धों की तलाश जंगली क्षेत्र को ड्रोन सेटेलाइट के माध्यम से भी खंगाला जा रहा है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से जेएंडके में आतंकियों की घुसपैठ से जहां दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं, अब जेएंडके सीमा के साथ लगते पठानकोट के लोगों में भी हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
जिला पुलिस मुताबिक गांव के लोगों ने सूचना दी थी कि जेएंडके सीमा की तरफ से रावी दरिया को पार करके पठानकोट के कंडी क्षेत्र के गांव मट्टी कोट के जंगलों में तीन संदिग्ध घुस आए हैं। 10 मिनट के बाद पुलिस ने घातक कमांडो समेत तुरंत मौके पर पहुंच सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस को अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। रातभर सर्च के बाद सुबह नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की गई है। गत 15 दिनों से एसएसपी पठानकोट की तरफ से जिले को रेड अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
खुद को जेएंडके का बता रहे थे संदिग्ध
गांव मट्टी की महिला सरपंच के पति सुरिंदर कुमार ने कहा कि उनके गांव के दो युवक गत दिवस रावी दरिया की तरफ नहाने के लिए गए थे। तभी वहां पर जंगलों से होते हुए तीन लोग उनके पास आए। गांव के युवक ने उक्त तीनों संदिग्धों से जब पूछा की आप कहां से आए हैं तो उनमें दो लोगों ने डोगरी भाषा में जवाब दिया कि वे जेएंडके के क्षेत्र कठुआ साइड से आए हैं। जबकि तीसरा संदिग्ध गुज्जर लग रहा था और उसकी पीठ पर एक सेना में इस्तेमाल होने वाला भारी भरकम बैग था।
विज्ञापन
डर कर गांव भागे युवक
दो संदिग्ध गांव के युवक से कहने लगे कि उन्हें पठानकोट के ही गांव मट्टी कोट जाना है और वहां हमारी गाड़ी खड़ी है, जिसके जरिये उन्होंने आगे जालंधर जाना है। गांव के युवक को वे रास्ता पूछने लगे। जबकि उक्त गुज्जर जैसा दिखने वाले संदिग्ध के बैग में लोहे जैसे ही खड़कने की आवाज भी आई। इसके बाद गांव के युवक डर कर भाग अपने घर पहुंचे।