फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Three Doctors of Bathinda Government Hospital Resigned 

मैदान छोड़ते योद्धा: कोरोना से जूझ रहे पंजाब को झटका, चार सरकारी डॉक्टरों ने इस्तीफा दिया

Thu, 06 May 2021 06:18 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 06 May 2021 06:18 PM IST
सार

समाजसेवी सोनू माहेश्वरी का कहना था कि पूरा देश एवं सेहत विभाग के डॉक्टर कोरोना महामारी से जंग लड़ रहे है, लेकिन जंग के बीच में चार सरकारी डॉक्टरों की ओर से अपनी नौकरी से इस्तीफा दे देना अति निंदनीय है।

विज्ञापन
Three Doctors of Bathinda Government Hospital Resigned 
पंजाब में चार सरकारी डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

तमाम प्रयासों के बावजूद पंजाब में कोरोना काबू में नहीं आ रहा। इस जंग में डॉक्टर सबसे बड़े योद्धा हैं, लेकिन बठिंडा के तीन सरकारी डॉक्टरों ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ़ मनिंदर पाल ने इसकी पुष्टि की है। इसके अलावा गिद्दड़बाहा के सरकारी अस्पताल के एक डॉक्टर ने भी इस्तीफा दे दिया है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गुरुवार को एमडी मेडिसिन डॉ़ रमनदीप गोयल, आई सर्जन डॉक्टर दीपक गुप्ता का इस्तीफा उन्हें मिल चुका है। ये इस्तीफे बड़े अधिकारियों को भेज दिया है। इससे दो दिन पहले एमडी मेडिसिन डॉ़ जयंत अग्ररवाल ने अपना इस्तीफा दिया था। वहीं गिद्दड़बाहा के सरकारी अस्पताल के डॉ़ जैन के भी अपनी नौकरी से इस्तीफा देने की सूचना है। महिला डॉ़ रमनदीप गोयल से संपर्क कर इस्तीफा देने का कारण जानना चाहा तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन


समाजसेवी सोनू माहेश्वरी का कहना था कि पूरा देश एवं सेहत विभाग के डॉक्टर कोरोना महामारी से जंग लड़ रहे है, लेकिन जंग के बीच में चार सरकारी डॉक्टरों की ओर से अपनी नौकरी से इस्तीफा दे देना अति निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में लोग सबसे पहले अपना उपचार करवाने सिविल अस्पताल की ओर रुख करते है, अब डॉक्टरों के ऐसे कदम से लोगों के मन में भी गलत प्रभाव जाएगा। माहेश्वरी ने कहा कि डॉक्टरों ने अगर नौकरी छोड़नी थी तो वो जंग जीत जाने के बाद छोड़ देते इस तरह जंग के मैदान से भाग जाना बहादुरी नहीं है। इसको कायरता वाला कदम कहा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed