{"_id":"668bbba12301610cd105135a","slug":"three-arrested-for-illegal-mining-poklane-machine-and-2-tippers-impound-in-pathankot-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pathankot: माइनिंग माफिया पर पुलिस का शिकंजा, 3 गिरफ्तार, 1 फरार, पोकलेन मशीन और 2 टिप्पर भी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pathankot: माइनिंग माफिया पर पुलिस का शिकंजा, 3 गिरफ्तार, 1 फरार, पोकलेन मशीन और 2 टिप्पर भी पकड़े
Mon, 08 Jul 2024 03:43 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 08 Jul 2024 03:43 PM IST
सार
पंजाब के पठानकोट में पुलिस ने अवैध खनन के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक पोकलेन मशीन और दो टिप्पर भी पकड़े गए हैं। पुलिस ने स्टोन क्रशर मालिक सहित चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में तीनों आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पठानकोट में माइनिंग माफिया जोर-शोर से एक्टिव है। हालांकि समय-समय पर पुलिस अवैध खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई भी करती है। ऐसे में पठानकोट पुलिस ने माइनिंग माफिया के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
थाना नरोट जैमल सिंह पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए दो टिप्पर और एक पोकलेन मशीन को भी जब्त किया है। आरोपियों की पहचान अरुण कुमार, सर्वन कुमार निवासी दत्याल, दलबीर सिंह निवासी ताश नरोट जैमल सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना नरोट जैमल सिंह के अधीन आते गांव दत्याल में कलगीधर स्टोन क्रशर निकट पोकलेन मशीन और टिप्परों के जरिए गैर कानूनी माइनिंग को अंजाम दिया जा रहा है। इसके बाद पुलिस और माइनिंग विभाग ने छापामारी की तो देखा कि पोकलेन मशीन के जरिए अवैध माइनिंग को अंजाम दिया गया है। इसके चलते पुलिस ने मौके पर तीन आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने 1 पोकलेन मशीन और 2 टिप्पर भी मौके से बरामद किए। पुलिस ने कलगीधर स्टोन क्रशर मालिक समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।