{"_id":"66cdc998ac493f18d20eef54","slug":"threat-to-kill-jaspreet-singh-jassi-dhatt-district-head-of-bku-doaba-punjab-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान नेता को जान से मारने की धमकी: भाकियू दोआबा के जिला प्रधान को विदेश से आया फोन, गोली मारने की बात कही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान नेता को जान से मारने की धमकी: भाकियू दोआबा के जिला प्रधान को विदेश से आया फोन, गोली मारने की बात कही
Tue, 27 Aug 2024 06:12 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 27 Aug 2024 06:12 PM IST
सार
पंजाब के किसान नेता को जान से मारने की धमकी मिली है। भाकियू जिला प्रधान को विदेश से फोन कर गोली मारने की बात कही गई है। किसान नेता जसप्रीत सिंह जस्सी ढट्ट ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
फोन पर जान से मारने की धमकी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन दोआबा के जिला प्रधान को जान से मारने की धमकी मिली है। भाकियू दोआबा के जिला प्रधान जसप्रीत सिंह जस्सी ढट्ट को विदेशी नंबर फोन कॉल पर मारने की धमकी दी गई है। जसप्रीत सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। सिटी रायकोट पुलिस ने धमकी देने वाले अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जस्सी ढट्ट ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 0014038882074 नंबर से धमकी देने वाला अज्ञात व्यक्ति पटवारी कोमलप्रीत सिंह के साथ समझौता करने के लिए उसपर दबाव बना रहा था। उस व्यक्ति ने दो दिन में राजीनामा न करने पर गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी है। जस्सी ढट्ट ने कॉल रिकॉर्ड पुलिस को दी है। जस्सी ढट्ट को कनाडा के शहर कैलगरी से धमकी भरी फोन कॉल की गई है। धमकी देने वाला व्यक्ति ने बताया कि वो पुलिस का भगोड़ा अपराधी है और कई आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 21 अगस्त को रायकोट सब रजिस्ट्रार दफ्तर में तहसीलदार विशवजीत सिंह सिद्धू के सामने पटवारी कोमलप्रीत सिंह ने किसान नेता जस्सी ढट्ट और एक अन्य के साथ हाथापाई की थी। इस घटना के बाद पटवार यूनियन और किसान जत्थेबंदियों के बीच विरोध के साथ समझौते की बात भी चलती रही। जस्सी ढट्ट पटवारी के खिलाफ पुलिस और विभागीय कार्रवाई पर अड़ा रहा, जिसके बाद एडिशनल डिप्टी कमिश्नर जगरांव की रिपोर्ट के आधार पर डीसी लुधियाना साक्षी साहनी ने 23 अगस्त को पटवारी कोमलप्रीत सिंह को सस्पेंड कर दिया था। जस्सी ढट्ट ने पटवारी कोमलप्रीत सिंह के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करवाने के लिए भी थाना सिटी रायकोट में एक शिकायत की है, जिस पर लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने जिला अटॉर्नी से राय मांगी है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल अज्ञात के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। किसान नेता जस्सी ढट्ट की तरफ से दी गई कॉल रिकॉर्डिंग फॉरेंसिक जांच के लिए भेजी गई है। किसी अन्य की भूमिका सामने आई तो उसे भी नामजद किया जाएगा।