फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Threat to jalandhar BJP leader Satnam Singh Bitta leave BJP and Modi otherwise blow up with bomb

पंजाब BJP नेता को बम से उड़ाने की धमकी: भाजपा-मोदी को नहीं छोड़ा तो टुकड़े कर देंगे, पाकिस्तानी नंबर से आई कॉल

Tue, 13 Aug 2024 12:18 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 13 Aug 2024 12:18 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर में एक भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी मिली है। भाजपा नेता व भाजपा किसान मोर्चा पंजाब के प्रदेश महासचिव सतनाम सिंह बिट्टा को और उनके परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। 

विज्ञापन
Threat to jalandhar BJP leader Satnam Singh Bitta leave BJP and Modi otherwise blow up with bomb
भाजपा नेता बिट्टा को धमकी। - फोटो : संवाद

विस्तार

विदेशी नंबरों से पंजाब के नेताओं और कारोबारियों को धमकी भरे फोन कॉल का सिलसिला रुक नहीं रहा है। जालंधर में वरिष्ठ भाजपा नेता और भाजपा किसान मोर्चा पंजाब के प्रदेश महासचिव सतनाम सिंह बिट्टा को धमकी भरा फोन आया। धमकी देने वाले ने कहा कि अगर किसानों का नेतृत्व और भाजपा-मोदी को नहीं छोड़ा तो बम से उड़ा देंगे। 

विज्ञापन


सतनाम सिंह बिट्टा और उनके परिवार को पाकिस्तानी नंबर से फोन करके बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में बिट्टा ने कहा कि सुबह 11.15 बजे उन्हें पाकिस्तान नंबर +92305565843 से धमकी मिली कि उन्हें और उनके परिवार को मार दिया जाएगा। इसी बीच उन्हें एक व्हाट्सएप नंबर से कॉल करके कहा गया कि अगर उन्होंने किसानों का नेतृत्व और बीजेपी व मोदी का साथ नहीं छोड़ा तो उनके टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


बिट्टा कहा कि वह भाजपा और मोदी के साथ हैं और हमेशा रहूंगा। उन्होंने पुलिस कमिश्नर जालंधर स्वपन शर्मा को मिली धमकी के बारे में पूरी जानकारी दे दी है और उन्होंने इस संबंध में पूरी जांच करने का आश्वासन दिया है। ये फोन पाकिस्तान से किया गया है या कहीं और से टीम इसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed