{"_id":"66bb01b07d42f94f7c062e48","slug":"threat-to-jalandhar-bjp-leader-satnam-singh-bitta-leave-bjp-and-modi-otherwise-blow-up-with-bomb-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब BJP नेता को बम से उड़ाने की धमकी: भाजपा-मोदी को नहीं छोड़ा तो टुकड़े कर देंगे, पाकिस्तानी नंबर से आई कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब BJP नेता को बम से उड़ाने की धमकी: भाजपा-मोदी को नहीं छोड़ा तो टुकड़े कर देंगे, पाकिस्तानी नंबर से आई कॉल
Tue, 13 Aug 2024 12:18 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:18 PM IST
सार
पंजाब के जालंधर में एक भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी मिली है। भाजपा नेता व भाजपा किसान मोर्चा पंजाब के प्रदेश महासचिव सतनाम सिंह बिट्टा को और उनके परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन
भाजपा नेता बिट्टा को धमकी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
विदेशी नंबरों से पंजाब के नेताओं और कारोबारियों को धमकी भरे फोन कॉल का सिलसिला रुक नहीं रहा है। जालंधर में वरिष्ठ भाजपा नेता और भाजपा किसान मोर्चा पंजाब के प्रदेश महासचिव सतनाम सिंह बिट्टा को धमकी भरा फोन आया। धमकी देने वाले ने कहा कि अगर किसानों का नेतृत्व और भाजपा-मोदी को नहीं छोड़ा तो बम से उड़ा देंगे।
विज्ञापन
सतनाम सिंह बिट्टा और उनके परिवार को पाकिस्तानी नंबर से फोन करके बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में बिट्टा ने कहा कि सुबह 11.15 बजे उन्हें पाकिस्तान नंबर +92305565843 से धमकी मिली कि उन्हें और उनके परिवार को मार दिया जाएगा। इसी बीच उन्हें एक व्हाट्सएप नंबर से कॉल करके कहा गया कि अगर उन्होंने किसानों का नेतृत्व और बीजेपी व मोदी का साथ नहीं छोड़ा तो उनके टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
बिट्टा कहा कि वह भाजपा और मोदी के साथ हैं और हमेशा रहूंगा। उन्होंने पुलिस कमिश्नर जालंधर स्वपन शर्मा को मिली धमकी के बारे में पूरी जानकारी दे दी है और उन्होंने इस संबंध में पूरी जांच करने का आश्वासन दिया है। ये फोन पाकिस्तान से किया गया है या कहीं और से टीम इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन