फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Thief died of Bullet Fired from his Own Pistol at Jira of Punjab

फिरोजपुर: लोगों को डराने के लिए चोर ने निकाली पिस्तौल, गोली लगने से खुद की ही जान गई

Wed, 13 Oct 2021 06:57 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 13 Oct 2021 06:57 PM IST
सार

वारदात स्थल से एक पिस्तौल, पांच कारतूस व एक गोली का खोल मिला है। इसके अलावा कुछ दूर खड़ी एक बाइक भी मिली है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Thief died of Bullet Fired from his Own Pistol at Jira of Punjab
गोली

विस्तार

पंजाब के जीरा की बस्ती बूटे वाली में मंगलवार रात एक घर में घुसे चोर की खुद की पिस्तौल से चली गोली से मौत हो गई। चोर ने पिस्तौल कमर पर लटकाई हुई थी। लोगों की भीड़ देख वह पिस्तौल निकालने लगा तो अचानक गोली चल गई। वारदात स्थल से पुलिस को एक पिस्तौल, पांच कारतूस और एक खोल बरामद हुआ है। शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब: घर पहुंचा शहीद जसविंदर सिंह का पार्थिव शरीर, आखिरी दर्शन में रो पड़ा पूरा गांव 
विज्ञापन


चरणजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात के समय बिजली गुल थी। घर में बच्चे सो रहे थे। इसी दौरान उनके घर में चार चोर घुस गए। उन्होंने शोर मचाया तो चोर भागे और घर के सदस्य उठ गए। लोग भी शोर सुनकर एकत्रित हो गए। इसी दौरान घर से निकल कर भाग रहे एक चोर ने कमर पर लटकाई पिस्तौल निकालकर लोगों को डराने का प्रयास किया। लेकिन, पिस्तौल निकालते समय अचानक गोली चल गई और चोर को ही लग गई। जिस कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात स्थल पर पहुंचे एसएचओ मोहित धवन ने बताया कि वारदात स्थल से एक पिस्तौल, पांच कारतूस व एक गोली का खोल मिला है। इसके अलावा कुछ दूर खड़ी एक बाइक भी मिली है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। मृतक के बारे में आसपास के गांवों में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed