फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Thar presented in Mansa court in Sidhu Moosewala murder case

Sidhu Moosewala Murder Case: जिस थार में हुई थी सिंगर की हत्या, उसे कोर्ट में किया पेश, देखने उमड़े लोग

Fri, 13 Sep 2024 08:57 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 13 Sep 2024 08:57 PM IST
सार

सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले में उनकी थार को शुक्रवार को मानसा जिला अदालत में पेश किया गया। थार में आज भी कई गोलियों के निशान हैं। गाड़ी को देखने के लिए अदालत परिसर में मौजूद लोग इकट्ठा हो गए। 

विज्ञापन
Thar presented in Mansa court in Sidhu Moosewala murder case
सिद्धू मूसेवाला की थार। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले में मानसा की जिला अदालत में सुनवाई चल रही है। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान अदालत में उस थार गाड़ी को पेश किया गया, जिसमें सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को शूटरों ने कई गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। यह घटना गांव जवाहरके में हुई थी। इसके अलावा अमृतसर पुलिस की ओर से एके-47 भी पेश की गई। 

विज्ञापन


जब सिद्धू मूसेवाला की थार को जिला अदालत में पुलिस सुरक्षा के बीच लाया गया तो वहां लोगों की भीड़ जुटने लगी। लोगों को जैसे ही पता चला कि यह वही थार है जिसमें सिंगर की हत्या की गई थी तो वहां लोगों का जमावड़ा लगने लगा। थार पर आज भी कई गोलियों के निशान हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मूसेवाला हत्या मामले में अदालत की ओर से उक्त मामले में थार गाड़ी और हथियारों को पेश करने के लिए कहा गया था। इस पर शुक्रवार को उक्त थार गाड़ी को अदालत में पेश किया गया। इसके अलावा श्री अमृतसर जिले के थाना घरिंडा की पुलिस की ओर से एके-47 पेश की गई, जो अमृतसर जिले में गैंगस्टरों के पुलिस के साथ हुए एन्काउंटर के दौरान बरामद हुई थी। मामले में गवाह गुरप्रीत सिंह की ओर से उनकी पहचान की गई है और उसने अदालत को उस समय के दौरान अपनी लोकेशन बताई गई।


इस दौरान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एडवोकेट की ओर से गवाह गुरप्रीत सिंह को क्रॉस किया गया। वहीं अदालत में पेशी के दौरान मनी रईया को अदालत में पेश किया गया। मामले में नामजद जग्गू भगवानपुरिया के गैरहाजिर होने के चलते अदालत की ओर से उसे आगे की पेशी पर पेश करने का हुक्म सुनाया गया। इस मामले में नामजद अन्य आरोपियों की अदालत में पेशी वीसी से हुई। अब मामले में अगली सुनवाई 27 सितंबर को होगी।

दो हफ्ते पहले आया सिद्धू मूसेवाला का नया गाना
सिद्धू मूसेवाला का नया गाना 'अटैच' 30 अगस्त को रिलीज हुआ था। सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद यह उनका 8वां गाना है जो यू-ट्यूब पर रिलीज किया गया है। इसी गीत को स्टील बैंगल्स व फराडो के सहयोग से तैयार किया गया है। गाना अटैच सिद्धू मूसेवाला का इस साल का तीसरा गीत है। इस साल के शुरू में मूसेवाला का सन्नी मलेटन से पहला गीत रिलीज हुआ था। जबकि जून महीने में ब्रिटिश गायक व रैपर सटीफलोन डोन के साथ दूसरा गीत रिलीज हुआ था जिसका नाम डिलैमा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed