फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Super surveillance system to monitor China border

अब सुपर सर्विलांस सिस्टम से होगी चीन सीमा की निगरानी, चीनी जवानों की हरकत पर होगी पैनी नजर

Fri, 16 Jun 2017 04:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 16 Jun 2017 04:08 AM IST
विज्ञापन
Super surveillance system to monitor China border
- फोटो : अमर उजाला
चीन सीमा की सुरक्षा अब सुपर सर्विलांस सिस्टम से होगी। वहीं सीमा पर तैनात जवानों को अत्याधुनिक हथियारों और निगरानी उपकरणों से लैस किया जाएगा ताकि सीमा पर चीन के हाई टेक्नोलॉजी सिक्योरिटी सिस्टम को टक्कर दी जा सके।
विज्ञापन

 
चंडीगढ़ आए आईटीबीपी फोर्स के डीजीपी कृष्णा चौधरी ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि सीमा पर सुरक्षा के लिए अब एक नई रणनीति के तहत काम किया जा रहा है। भारत सरकार ने चीन सीमा और एलएसी (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल) पर सिक्योरिटी सिस्टम और उपकरणों को अपग्रेड करने का फैसला किया है। जिससे चीनी जवानों की हरकत पर पैनी नजर रखी जा सकेगी। 
विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि चीन सीमा पर सबसे ऊंची पोस्ट (ओपी दोर्जिला) मौजूद है, जहां आईटीबीपी के जवान तैनात हैं। इसके अलावा 12 हजार फुट से अधिक ऊंचाई वाली 70 से अधिक चौकियां भी सीमा पर मौजूद हैं। उनके अनुसार, यहां बर्फीले मौसम से लड़ना जवानों के लिए बड़ी चुनौती होती है।  इसलिए अब जवानों की बार्डर आउट पोस्ट को कंपोजिट तरीके से तैयार की जा रही है, जो कि तापमान नियंत्रित होंगी और इनमें फ्रीज प्रूफ  टॉयलेट बनेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह कि यहां शून्य से भी बहुत कम तापमान में भी जवानों को हमेशा रनिंग वाटर मिलेगा, उन्हें बर्फ पिघलाकर पानी का इंतजाम नहीं करना पड़ेगा। इससे चीन सीमा पर चौकियों में जवानों के लिए रहने व काम करने के स्थिति में काफी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed