{"_id":"63554287de93b47f8b25b677","slug":"sudden-fire-in-the-house-in-mansa-death-of-sleeping-couple-due-to-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: मानसा में घर में लगी अचानक आग, चपेट में आने से सो रहे दंपती की मौत, बेटा झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: मानसा में घर में लगी अचानक आग, चपेट में आने से सो रहे दंपती की मौत, बेटा झुलसा
Sun, 23 Oct 2022 07:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 23 Oct 2022 07:03 PM IST
सार
अचानक लगी आग का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
मानसा के बुढलाडा के पीएनबी रोड पर स्थित एक घर में शनिवार की रात को अचानक लगी आग से घर में सो रहे दंपती की मौत हो गई। हादसे में उनका बेटा मांग को बचाने के प्रयास में बुरी तरह झुलस गया। घर में अचानक लगी आग का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा हैं। बताया जा रहा है कि दिवाली के लिए लगाई लड़ियों में शॉर्ट सर्किट होने से यह आग लगी थी।
विज्ञापन
वार्ड के पार्षद प्रेम कुमार गर्ग ने बताया कि देर रात घर में लगी आग से महिला कृष्णा (60) लपटों में घिर गई और वह जिंदा जल गईं। जबकि उनके पति रामपाल कुमार की कमरे में सोते हुए दम घुटने से मौत हो गई। मृतक दंपती किराना का कारोबार कर जीवन गुजर बसर कर रहा था। बताया जा रहा है कि महिला कृष्णा घर के आगे बने कमरे में सोई रही थी। इसी कमरे में हवन सामग्री पड़ी थी।
विज्ञापन
दिवाली पर्व के चलते घर के कमरे में इलेक्ट्रानिक लड़ियां लगाई गई थीं। अंदेशा हैं कि शॉर्ट सर्किट होने के बाद घर में पड़ी हवन सामग्री से आग भड़क गई। इसके बाद आग के साथ पूरे घर में धुआं इतना फैल गया कि पीछे कमरे में सो रहे महिला के पति रामपाल कुमार की दम घुटने से मौत हो गई। आग देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया।
विज्ञापन
इसके बाद घर की छत पर बने चौबारे में अपनी पत्नी व बच्ची के साथ सो रहा बेटा कृष्ण कुमार (28) आया और मां को आग की लपटों से घिरा देख उन्हें बचाने का प्रयास करने लगा। बचाने की कोशिश करते वक्त वह भी झुलस गया लेकिन मां को नहीं बचा पाया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते डीएसपी बुढलाडा अमरजीत सिंह व हलका विधायक प्रिंसिपल बुध राम ने मौके का दौरा किया और परिवार के साथ हमदर्दी जाहिर की। डीएसपी अमरजीत सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही हैं।