फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Station will be equipped with modern safety

आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस होगा स्टेशन

Mon, 30 Sep 2013 10:55 PM IST
पठानकोट
पठानकोट Updated Mon, 30 Sep 2013 10:55 PM IST
विज्ञापन
Station will be equipped with modern safety
पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर में सेना के कैंप और पुलिस चौकी पर हुए आतंकी हमले के बाद रेल प्रशासन ने सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों को इंटेग्रेटिड सिक्योरिटी सिस्टम से जोड़ने का फैसला किया है। इस प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो गया है। पठानकोट के अलावा पठानकोट कैंट, जम्मू, अमृतसर सहित अन्य संवेदनशील रेलवे स्टेशनों को भी इस सिक्योरिटी से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


पठानकोट स्टेशन अधीक्षक केडी शर्मा ने बताया कि पठानकोट रेलवे स्टेशन को यह सिक्योरिटी मुहैया होने से स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। मालूम हो कि  पठानकोट रेलवे स्टेशन नार्थ इंडिया के सबसे संवेदनशील रेलवे स्टेशनों में से एक है। आतंकियों से इस रेलवे स्टेशन को उड़ाने की कई बार धमकी भी मिल चुकी है।
विज्ञापन


देश के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की कई बार मिली आतंकी धमकियों के बाद करीब पांच साल पहले देश के तमाम संवेदनशील स्टेशनों को सुरक्षा के लिहाज से चाक-चौबंद बनाए जाने की योजना भी तैयार की गई थी। इन स्टेशनों को इंटेग्रेटिड सिक्योरिटी सिस्टम प्रोजेक्ट से जोड़ने की भी योजना बनाई गई थी, लेकिन बजट के अभाव से यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब कुछ दिन पहले ही जेएंडके के हीरानगर, सांबा में हुई आतंकी घटना के बाद रेल प्रशासन ने सभी संवेदनशील रेलवे स्टेशनों को इंटेग्रेटिड सिक्योरिटी सुविधा से जोड़ने की योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है।

सुरक्षा होगी मजबूत
पठानकोट रेलवे स्टेशन पर रोजाना हजारों की संख्या में यात्री आते हैं और स्टेशन पर ज्यादा भीड़ होने के कारण कोई भी संदिगध किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। पठानकोट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान तो तैनात हैं, लेकिन बिना इंटेग्रेटिड सिक्योरिटी सिस्टम के किसी भी संदिग्ध पर नजर रख पाना आरपीएफ और जीआरपी के लिए काफी मुश्किल है।  

प्रोजेक्ट के तहत लगेंगे नए सीसीटीवी
पठानकोट रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए 2004 में 14 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, लेकिन एक वर्ष के अंतराल में ही ये सभी कैमरे किसी तकनीकी खराबी के चलते उतार दिए गए। इन सीसी टीवी कैमरों का एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया था जो आरपीएएफ के हैंडओवर था। आरपीएफ पठानकोट के पोस्ट कमांडर चरणजीत सिंह ने कहा कि स्टेशन पर इंटीग्रेटिड सिक्योरिटी सिस्टम प्रोजेक्ट में जहां पठानकोट रेलवे स्टेशन पर सीसी टीवी कैमरे लगेंगे, वहीं बम निरोधक दस्ता, डॉग स्कवॉयड टीम अन्य सिक्योरिटी उपकरण मुहैया करवाए जाएंगे जो पहले पठानकोट में नहीं थे।


अभी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर चल रहा है काम
इस संबंध में डीआरएम फिरोजपुर एनसी गोयल ने कहा कि डिविजन के पठानकोट समेत अन्य दूसरे संवेदनशील स्टेशनों पर इंटीग्रेटिड सिक्योरिटी सिस्टम प्रोजेक्ट जल्द शुरू किया जाएगा। फिलहाल अभी इस प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली स्टेशन पर काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed