फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Spy Satish Marwaha serviced country now lives in bad condition

देश की सेवा का ऐसा फल: साढ़े बारह साल पाकिस्तान की जेल में झेली यातनाएं, अब उसका सिला देने वाला भी कोई नहीं

Wed, 11 Dec 2024 10:35 AM IST
निवेदिता वर्मा अनिल कुमार, संवाद, फिरोजपुर (पंजाब)
अनिल कुमार, संवाद, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 11 Dec 2024 10:35 AM IST
सार

फिरोजपुर के सतीश मारवाह देश के लिए जासूसी करने पाकिस्तान गए थे। वहां पाकिस्तान की जेल में उन्हें साढ़े 12 साल बिताने पड़े थे। जेल में उन्हें कई तरह की यातनाएं दी गई थी। चार जुलाई 1986 में वे वापस लाैटे थे। अब उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। 

विज्ञापन
Spy Satish Marwaha serviced country now lives in bad condition
जासूस सतीश मरवाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की सेवा करने वाले जासूस सतीश मरवाह (77) बहुत ही कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे हैं। पाकिस्तान की विभिन्न जेलों में हुए कई टाॅर्चर से अब उनका शरीर बेकार हो चुका है। इसलिए अब वो बिस्तर पर शौच करने को मजबूर हैं। आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। रोते हुए कहते हैं देश के लिए जिंदगी दांव पर लगा दी थी अब ऐसी हालत में सरकार भी उनकी कोई सुध नहीं ले रही। जवानी के साढ़े बारह साल पाकिस्तान की जेल में काटे हैं, उसका फल नहीं मिला।
विज्ञापन

राैंगटे खड़े कर देने वाली तकलीफें सही

जासूस सतीश मरवाह देश की सेवा के लिए पाकिस्तान गए थे और वहां पर जासूसी के आरोप में पकड़े गए। साढ़े बारह साल तक पाकिस्तान की विभिन्न जेलों में बंद रहे। पाकिस्तान की हर खुफिया एजेंसी ने उसके साथ टाॅर्चर कर पूछताछ की थी। वहां की जेल में उनके शरीर में बिजली का करंट लगाकर टाॅर्चर किया गया था। 

शरीर में ब्लेड से कट लगाकर ऐसा केमिकल डालते थे कि शरीर सुन्न पड़ जाता था। इसके अलावा कुएं में उल्टा लटकाकर नीचे जहरीले सांप छोड़ देते थे। बर्फ की सिल्लियां पर लिटाकर पीटते थे। पूछताछ के दौरान उनके दांत भी तोड़ दिए थे। उनकी मार से शरीर बेकार हो चुका है। अब उन्हें पैरालिसिस का अटैक पड़ने से चल फिर भी नहीं सकते। शौच भी बिस्तर पर करने को मजबूर हैं। देश के लिए बहुत कुछ किया अब तो कोई सरकार नहीं पूछती। आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होमगार्ड की नाैकरी मिली, अब पेंशन भी नहीं

पाकिस्तान से लौटने के बाद एक अधिकारी ने होमगार्ड में नौकरी दिलवा दी थी, उसके पीछे भी उनका स्वार्थ था लेकिन सेवानिवृत होने के बाद कोई पेंशन नहीं मिलती। 

सतीश बताते हैं कि जब पाकिस्तान से भारत लौटे थे उस समय पाकिस्तान की जेल में कई फौजी व अन्य लोग बंद थे, जिनकी संख्या 170 के करीब होगी। यहां लौट कर केंद्र सरकार के मंत्रियों को सूचित किया था। किसी ने उन्हें छुड़वाने का प्रयास नहीं किया। कई भारतीय लोगों की अस्थियां जेल पड़ी हैं। 
विज्ञापन

यातनाएं याद कर आज भी आता है रोना

सतीश पाकिस्तान जेल में बिताए दिन याद करके रोते हैं। साथ में यह भी कहते हैं कि एक पाकिस्तानी अधिकारी ने उनकी मदद भी की थी, उनकी दी प्लेट व चम्मच निशानी के तौर अपने साथ भारत लेकर आए थे। सतीश कहते हैं वह उर्दू बहुत अच्छी बोलते हैं, उनकी बोली से कोई पहचान नहीं सकता है। उर्दू में कलमा भी पढ़ लेते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed