{"_id":"66c6241cb1574073030bb7d7","slug":"son-killed-his-father-in-samrala-ludhiana-accused-murdered-his-grandmother-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्र ने किया पिता का कत्ल: बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर कर पिता को मार डाला, ढाई साल पहले की थी दादी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुत्र ने किया पिता का कत्ल: बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर कर पिता को मार डाला, ढाई साल पहले की थी दादी की हत्या
Wed, 21 Aug 2024 11:00 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 21 Aug 2024 11:00 PM IST
सार
लुधियाना के समाराल में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। आरोपी बेटे ने लगभग ढाई साल पहले अपनी दादी को भी मार दिया था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के समराला में गांव गहलेवाल में बीती रात एक जवान बेटे ने अपने मंदबुद्धि पिता की लकड़ी के डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद घर के दूसरे कमरे में जाकर बैठ गया। आसपास के लोगों ने घर में जाकर देखा तो आरोपी प्रभजोत सिंह ने अपने पिता के सिर पर लकड़ी मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की पहचान जसविंदर सिंह (55) के रूप में हुई। ग्रामीणों ने थाना समराला पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शव को समराला सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समराला पुलिस द्वारा आरोपी प्रभजोत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव निवासी जसप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी प्रभजोत सिंह अपने घर की छत पर तो कभी घर के बाहर तेजधार हथियार और लकड़ी का मोटा डंडा लेकर खड़ा था। इससे आस पास के लोगों को शक हुआ कि यह कुछ गलत न कर दे, क्योंकि प्रभजोत सिंह ने करीब ढाई साल पहले अपनी दादी की भी हत्या कर दी थी।
जसप्रीत सिंह ने बताया कि जब गांव वाले इकट्ठे होकर रात करीब आठ बजे आरोपी के घर गए तो आरोपी प्रभजोत सिंह अपने कमरे में बैठा था और दूसरे कमरे में उसके पिता जसविंदर सिंह का शव लहूलुहान पड़ा हुआ था। शव के पास खून से सना लकड़ी का डंडा भी पड़ा था। इसके बाद लोगों ने प्रभजोत सिंह को उसके कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। डीएसपी त्रिलोचन सिंह ने बताया की आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
गांव निवासियों ने बताया कि मृतक और उसकी पत्नी दोनों मंदबुद्धि है, लेकिन बेटा मंदबुद्धि नहीं है। कुछ महीने पहले आरोपी बेटा,मृतक पिता और माता लुधियाना में मनुखता की सेवा गुरप्रीत सिंह के शिविर में दो महीने रहकर भी आए हैं।