फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   son along with his wife beat widowed mother several times In Ropar

Video देख भर आए दिल: बेटे ने पत्नी संग बुजुर्ग मां को कई बार पीटा, पोते ने भी किया पाप; बेटी ने निभाया फर्ज

Sat, 28 Oct 2023 11:24 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंजाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंजाब Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 28 Oct 2023 11:24 PM IST
सार

इस संस्था ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए इस बुजुर्ग महिला को उसके बेटे के परिवार के चंगुल से मुक्त कराया और अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
son along with his wife beat widowed mother several times In Ropar
बेटे ने बुजुर्ग मां को पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के रोपड़ शहर के एक नामवर वकील और उसके परिवार द्वारा अपनी बुजुर्ग विधवा मां के साथ अमानवीय अत्याचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस और समाजसेवी संगठन ने कानूनी मदद से इस बुजुर्ग को नारकीय जीवन से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया है। बुजुर्ग महिला के बेटे समेत पत्नी और पोते पर मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

रोपड़ शहर के पॉश इलाके ज्ञानी जैल सिंह नगर निवासी वकील अंकुर वर्मा, उनकी पत्नी और नाबालिग बेटे ने अपनी बुजुर्ग विधवा मां पर अत्याचार किया है। 73 वर्षीय सेवानिवृत्त विधवा प्रोफेसर आशा रानी को पीटने का शक उसकी बेटी दीप शिखा हुआ तो उसने तकनीक की सहायता लेकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाई और पिटाई की तस्वीरें इस सीसीटीवी में कैद हो गईं। वीडियो में वकील अंकुर वर्मा, उसकी पत्नी बेटा बेटा बुजुर्ग रेखा रानी पर अत्याचार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बेटी दीपशिखा ने इसकी जानकारी मनुखता दी सेवा संस्था को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संस्था ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए इस बुजुर्ग महिला को उसके बेटे के परिवार के चंगुल से मुक्त कराया और अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान इस टीम से साथ स्थानीय पार्षद और लोग भी मौजूद रहे। संस्था ने मुखी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि उनकी आठ साल की सेवा में उन्होंने ऐसा मामला पहले कभी नहीं देखा, जहां एक पढ़ा-लिखा परिवार अपनी बुजुर्ग विधवा मां के साथ ऐसा सलूक करता हो।

विज्ञापन

बुजुर्ग महिला आशा रानी की बेटी दीप शिक्षा ने बुजुर्ग महिला के खिलाफ हुए अत्याचार के बारे में बताते हुए न्याय और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस बुजुर्ग महिला को उसके बेटे के परिवार के चंगुल से छुड़ाकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर शनिवार को मेंडिकल करवाया गया और इसके बाद मनुखता दी सेवा संस्था उसे अपने सेंटर में ले गई। गुरप्रीत सिंह ने कहा कि आशा रानी अभी दिमागी तौर पर तंदुरुस्त नहीं है। जिसके चलते उन्हें अच्छा वातावरण चाहिए।

एसएचओ पवन कुमार ने बताया कि वकील अंकुर वर्मा समेत उसकी पत्नी और नाबालिग बेटे पर मामला दर्ज कर लिया गया है और वकील को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जहां पर अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने अदालत में कहा कि आरोपी से पूछताछ करनी है कि उसने मां की ऐसी हालत में कौन-कौन सी प्रॉपर्टी अपने नाम करवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed